- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs aus dream11 in hindi team india vs australia 2019 2nd odi australia tour of india 2019 cricket prediction tips for todays match ind vs aus in rajkot
IND vs AUS Dream 11 Prediction: हार के बाद टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव, किन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव
IND vs AUS Dream11 Prediction - Check India Dream11 Team Player List, Australia Dream11 Team Player List, Online Cricket Tips | Cricket Country Hindi
Published On Jan 16, 2020, 05:52 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2020, 05:52 PM IST
IND vs AUS 2nd ODI Dream11 Tips and Predictions
Check Dream11 Team India vs Australia 2019 2nd ODI, Australia tour of India 2019 – Cricket Prediction Tips For Today’s Match IND vs AUS 2nd ODI: मुंबई वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद राजकोट में भारतीय टीम के पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। मेहमान टीम अगर दूसरे वनडे में जीत हासिल कर लेती है तो वो सीरीज पर कब्जा कर सकेंगे।
पहला मैच जीतने के बाद कंगारू टीम शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे। लेकिन अगर कप्तान एरोन फिंच के बयान को मद्देनजर रखा जाय तो तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड राजकोट में खेलते नजर आ सकते हैं।
दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं है लेकिन बल्लेबाजी क्रम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वानखेड़े में असफलता के बाद कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने स्थाई तीसरे नंबर पर लौट सकते हैं। जिसके बाद केएल राहुल, जो कि मुंबई वनडे में तीसरे नंबर पर खेलते दिखे थे, उनका स्थान मुश्किल में पड़ सकता है।
राहुल की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करना सही फैसला नहीं होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट राहुल और शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट करते हैं। वहीं रिषभ पंत के चोटिल होने से राहुल की टीम में जगह और भी पक्की लग रही है।
आज के मैच के लिए ड्रीम XI टीम:
My Dream11 Team
केएल राहुल (उपकप्तान), डेविड वार्नर (कप्तान), एरोन फिंच, रोहित शर्मा, शिखर धवन, मार्नस लाबुशाने, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
भारत vs ऑस्ट्रेलिया संभावित इलेवन
भारत (संभावित इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे/केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया (संभावित इलेवन): एरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, एडम ज़म्पा, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशाने
स्क्वाड:
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शिवम दुबे
श्रीलंका : डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, जॉश हेज़लवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, डार्सी शॉर्ट