IND vs AUS: इन IPL स्‍टार्स को भी मिला ऑस्‍ट्रेलिया का टिकट, नेट्स में भारतीय टीम को कराएंगे प्रैक्टिस

भारत को नवंबर के अंत से ऑस्‍ट्रेलिया में टी20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज खेलनी है.

Edited By : India.com Staff |Oct 26, 2020, 10:06 PM IST

Published On Oct 26, 2020, 10:06 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2020, 10:06 PM IST

बीसीसीआई ने सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. कोरोना काल में भारतीय टीम में मुख्‍य गेंदबाजों के अलावा नेट्स में टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए भी दूसरी पाली के गेंदबाजों को भी ऑस्‍ट्रेलिया भेजने का निर्णय लिया है. खासबात ये है कि इस काम के लिए आईपीएल 2020 में शानदार गेंदबाजी कर रहे युवाओं को चुना गया है.

ये हैं ऑस्‍ट्रेलिया जाने वाले युवा गेंदबाज.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमलेश नागरकोटी: कमलेश नागरकोटी आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते हैं. उन्‍होंने इस सीजन में अबतक आठ मैचों में चार विकेट निकाले हैं. 13/2 उनकी आईपीएल में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी है.

कार्तिक त्‍यागी: अंडर-19 विश्‍व कप 2020 के हीरो कार्तिक त्‍यागी को इसी साल राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आईपीएल डेब्‍यू का मौका दिया. वो अबतक आठ आईपीएल मैचों में सात विकेट निकाल चुके हैं.

टी नटराजन: बेहद गरीब परिवार से आने वाले टी नटराजन आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं. उन्‍होंने अबतक 11 मैचों में 11 विकेट निकाले हैं.

इशान पोरेल: युवा इशान पोरेल मध्‍यम गति के गेंदबाज हैं. साल 2016-17 में उन्‍होंने बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्‍यू किया था. वो 2018 अंडर-19 विश्‍व कप टीम के स्‍क्‍वाड का भी हिस्‍सा थे. मौजूदा आईपीएल सीजन में वो किंग्‍स इलेवन पंजाब का हिस्‍सा हैं. हालांकि उन्‍हें अबतक आईपीएल डेब्‍यू करने का मौका नहीं मिला है.

Editor's Pick