- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS AUS Live Score India vs Australia 1st odi Live Updates and Scorecard
IND VS AUS Live Score India vs Australia 1st odi Live Updates and Scorecard
डकवर्थ लुइस पद्धति से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला, मिचेल मार्श (46) की नाबाद पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया.
Published On Oct 19, 2025, 08:34 AM IST
Last UpdatedOct 19, 2025, 08:34 AM IST
IND VS AUS ODI Series
IND VS AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से बारिश से प्रभावित मैच में भारत को डकबर्थ लुईस नियम से सात विकेट से हरा दिया. लगातार बारिश की वजह से मुकाबला 26-26 ओवर का कर दिया गया था, भारतीय टीम 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी, डकवर्थ लुइस पद्धति से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला, मिचेल मार्श (46) की नाबाद पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया.
Follow Updates here:
IND VS AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
IND VS AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मैच में भारत के लिए नितीश रेड्डी डेब्यू कर रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे. रोहित और विराट कोहली के सामने जोश हेजलवुड और मिचेल स्टॉर्क जैसे तेज गेंदबाजों की चुनौती है.