This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND VS AUS 3rd T20I Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, वाशिंगटन सुंदर की आक्रामक पारी
India VS Australia 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य रखा था, भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया

IND VS AUS 3rd T20I: वाशिंगटन सुंदर की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 1-1 की बराबरी कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य रखा था, भारत ने 18.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. वाशिंगटन सुंदर 23 बॉल में 49 रन बनाकर नाबाद रहे. इस मैदान पर यह सबसे बड़ा रन चेज है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
IND VS AUS 3rd T20I Live: भारत ने पांचवां विकेट गंवाया, तिलक वर्मा आउट. तिलक वर्मा 26 बॉल में 29 रन की खेलकर आउट. अब भारत को 34 बॉल में 42 रन बनाने है. सुंदर (11 बॉल में 29 रन) का साथ देने जितेश शर्मा मैदान पर उतरे हैं.
IND VS AUS 3rd T20I Live: भारत को लगा चौथा झटका, अक्षर पटेल 12 बॉल में 17 रन की पारी खेलकर आउट. नाथन एलिस को मिली तीसरी सफलता.
IND VS AUS 3rd T20I Live: मार्कस स्टोइनिस ने सूर्य कुमार यादव (11 बॉल में 24 रन) को बनाया शिकार, भारत ने तीसरा विकेट गंवाया.
IND VS AUS 3rd T20I Live: शुभमन गिल 15 रन की पारी खेलकर आउट, भारत ने दूसरा विकेट गंवाया. नाथन एलिस को मिली दूसरी सफलता. छह ओवर में भारत ने दो विकेट पर 64 रन बनाए हैं.
IND VS AUS 3rd T20I Live: भारत ने गंवाया पहला विकेट, अभिषेक शर्मा आउट. अभिषेक शर्मा 16 बॉल में 25 रन की पारी खेलकर नाथन एलिस का शिकार बने. 33 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है.
IND VS AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 187 रन का लक्ष्य, टिम डेविड (38 बॉल में 74 रन) के अलावा मार्कस स्टोइनिस (39 बॉल में 64 रन) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जड़ा अर्धशतक. वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 15 बॉल में 26 रन की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
IND VS AUS 3rd T20I Live: टिम डेविड की विस्फोटक पारी खत्म हुई. टिम डेविड 38 बॉल में 74 रन की पारी खेलकर शिवम दुबे का शिकार बने.
IND VS AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट लगातार गंवाए, वरुण चक्रवर्ती के पास हैट्रिक का मौका था, मगर वह इससे चूक गए. मिचेल मार्श 11 रन की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं मिचेल ओवन खाता भी नहीं खोल सके.
IND VS AUS 3rd T20I Live: टिम डेविड- मिचेल मार्श के बीच अर्धशतकीय साझेदारी.
IND VS AUS 3rd T20I Live: अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को दिए शुरुआती झटके. अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में ट्रैविस हेड और फिर तीसरे ओवर में जोश इंग्लिस को आउट कर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई है.
