IND vs AUS Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को करारी शिक्स्त का सामना करना पड़ा है. मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया द्वारा 340 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था. जिसके सामने भारतीय टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी और मुकाबला 184 रनों से हार गई.
भारत की दूसरी पारी में एक बार फिर बल्लेबाजों ने निराश किया. भारत के लिए इस अहम मैच में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चल सका. रोहित शर्मा दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा केएल राहुल का भी बल्ला दूसरी पारी में शांत ही रहा राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे.
हालांकि इन तीन विकेट के बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला था. दोनों के बीच 88 रन की साझेदारी भी हुई. जिसके बाद ऐसा लगा कि भारतीय टीम संभल गई है और मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और पंत ट्रैविस हेड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए. पंत के विकेट के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे और देखते ही देखते पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच 3 जनवरी से सिडनी में पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.
Follow Updates here:
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत को लगा छठा झटका, नितीश रेड्डी आउट
भारतीय टीम को छठ झटका लग चुका है. टीम को यह झटका नितीश कुमार रेड्डी के रूप में लगा है. रेड्डी सिर्फ 1 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, रविंद्र जडेजा आउट
मेलबर्न में भारत को पांचवां झटका लग चुका है. टीम को यह झटका रविंद्र जडेजा के रूप में लगा है. जडेजा स्कॉट बोलैंड का शिकार बने.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत को लगा चौथा झटका, ऋषभ पंत आउट
भारतीय टीम को चौथा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है. पंत 30 रन बनाकर ट्रैविस हेड का शिकार बने.
IND vs AUS Day 5 Live Score: जायसवाल और पंत ने भारत को संभाला, ड्रॉ की ओर मेलबर्न टेस्ट
भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. टीम को यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने संभाल लिया है. मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ की ओर आगे बढ़ रहा है.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली लौटे पवेलियन
भारत को विराट कोहली के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है. विराट कोहली मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. मेलबर्न में भारत की मुश्कल बढ़ते जा रही है.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है. टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल पैट कमिंस का दूसरा शिकार बने हैं.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, जायसवाल और रोहित क्रीज पर
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे हैं.
IND vs AUS Day 5 Live Score: भारत को मिला 340 रन का टारगेट, बुमराह ने खोला पंजा
भारतीय टीम को मेलबर्न टेस्ट में 340 रन का लक्ष्य मिला है. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई है. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए.
IND vs AUS Day 5 Live Score: लियोन और बौलैंड ने शुरू की बल्लेबाजी, भारतीय गेंदबाज हमले को तैयार
मेलबर्न में पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. कंगारू टीम के पास फिलहाल 333 रन की बढ़त है.
IND vs AUS Melbourne Test Day 5 Live Score: भारतीय बल्लेबाजों को करना होगा कमाल
मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया को अगर चमत्कारिक जीत चाहिए तो भारतीय बल्लेबाजों को मैच के पांचवें दिन कमाल करना होगा और तेजी से रन बनाने होंगे.
IND vs AUS Melbourne Test Day 5 Live Score: ऑस्ट्रेलिया के पास है 333 रन की बढ़त
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 333 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. कंगारू टीम के अभी भी 9 विकेट ही गिरे हैं. ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी.