add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आखिर अंतिम वक्‍त पर AUS दौरे से कैसे बाहर हो गए रोहित शर्मा ? रवि शास्‍त्री ने दी सफाई

भारत को नवंबर के अंत से ऑस्‍ट्रेलिया में टी20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज खेलनी है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 1, 2020 4:22 PM IST

भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा की चोट को लेकर बढ़ते असमंजस के बीच फैन्‍स बीसीसीआई में कप्‍तान विराट कोहली और मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री पर राजनीति कर हिटमैन को टीम से बाहर करने का आरोप लगा रहे हैं. मुंबई इंडियंस द्वारा बताया गया कि रोहित चोट के बावजूद अगाामी मैच में खेलते नजर आएंगे. हालांकि इसके बावजूद उन्‍हें पूरे ऑस्‍ट्रेलिया दौरे से ही बाहर कर दिया गया. इस मामले में अब मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री का बयान सामने आया है.

रोहित के दोबारा चोटिल होने का खतरा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शास्‍त्री ने कहा कि रोहित शर्मा की मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘उनके फिर से चोटिल होने का खतरा है’.

मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था.  शास्त्री ने कहा कि रोहित को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला चयनकर्ताओं ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद किया.

मैं नहीं हूं चयन प्रक्रिया का हिस्‍सा

‘‘इसकी निगरानी बीसीसीआई की चिकित्सा टीम द्वारा की जा रही है. हम इसमें शामिल नहीं हैं. उन्होंने चयनकर्ताओं को एक रिपोर्ट सौंपी है और वे अपने काम को अच्छे से जानते है.’’

शास्त्री ने ‘टाइम्स नाउ’ से कहा, ‘‘ इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है, ना ही मैं चयन प्रक्रिया का हिस्सा हूं. मैं यह जानता हूं कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन पर खुद को फिर से चोटिल करने का खतरा है.’’

ऑस्ट्रेलया दौरा 27 नवंबर से शुरु हो रहा है जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के अलावा चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है.

करियर के शुरुआत वाली गलती ना दोहराएं रोहित

शास्त्री ने रोहित को सलाह दी कि वह उस तरह की गलती फिर से ना दोहराये जैसा कि उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दिनों में की थी. ‘‘एक खिलाड़ी के लिए इससे ज्यादा निराशा की बात नहीं हो सकती है कि वह चोटिल हो जाए. कभी-कभी आप जानते हुए भी मैदान पर उतरने की कोशिश करते है और देखते हैं कि आप कितनी जल्दी वापसी कर सकते हैं.’’

जल्‍द वापसी से  बचें रोहित

बीसीसीआई रोहित की प्रगति की निगरानी कर रहा है और वह आईपीएल प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के लिए खेल सकते हैं.भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वापसी करने में जल्दबाजी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘उनके फिर से चोटिल होने का खतरा है’.(