- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AUS: Rohit Sharma passed fitness Test at NCA ahead of Border Gavaskar Trophy
IND vs AUS: फिटनेस टेस्ट में पास हुए रोहित शर्मा
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैचों में हिस्सा ले सकते हैं।
Published On Dec 11, 2020, 12:55 PM IST
Last UpdatedDec 11, 2020, 12:55 PM IST
रोहित शर्मा ((IANS)
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार, 11 दिसंबर को नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। अब उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने का फैसला बीसीसीआई के चयनसमिति लेगी।
एएनआई में छपी खबर के मुताबिक बैंगलोर स्थित एनसीए में हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के लिए रीहैब कर रहे रोहित फिटनेस टेस्ट में पास हो गए हैं। मामले से जुड़े सूत्र ने कहा, “उसने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और आगे का फैसला बीसीसीआई को चयनसमिति लेंगी।”
बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा था कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित को भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।
9 नवंबर को जारी किए गए बयान में कहा गया था, “बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा कि फिटनेस पर नजर रखे हुए है और ऑल इंडिया सीनियर चयनसमिति को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। शर्मा के साथ बातचीत कर ये फैसला लिया गया है कि उन्हें वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा ताकि वो पूरी तरह से फिट हो सकें और उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है।”
बता दें कि यूएई में आयोजित किए गए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ी 10 नवंबर को हुए फाइनल मैच के बाद 12 नवंबर को दुबई के बायो सिक्योर बबल से सीधे सिडनी के लिए रवाना हो गए थे लेकिन रोहित भारत लौटे थे। जिसके बाद 19 नवंबर को रोहित एनसीए पहुंचे थे।