भारत के खिलाफ शॉर्ट गेंदों का सामना करने के लिए तैयार हैं स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 27 नवंबर से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 14, 2020, 03:13 PM IST

Published On Nov 14, 2020, 03:13 PM IST

Last UpdatedNov 14, 2020, 03:13 PM IST

स्टीव स्मिथ (Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में शॉर्ट लेंथ गेंदो का सामना करने के लिए तैयार हैं। पूर्व कंगारू कप्तान अक्सर शॉर्ट लेंथ गेंदो के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं और न्यूजीलैंड के दौरान पर कीवी तेज गेंदबाज नील वेगनर ने उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाया था।

जाहिर है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी स्मिथ के इस कमजोर पक्ष के खिलाफ योजना बनाई होगी, जिसे आगामी सीरीज में उनके तेज गेंदबाज लागू करेंगे। हालांकि स्मिथ इससे परेशान नहीं हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूज कॉर्प से बातचीत में स्मिथ ने कहा, “मेरे लिए कोई परेशानी नहीं है, मैं केवल अपने गेम खेलता हूं और स्थिति का आंकलन करता हूं कि वो मुझे किस तरह से आउट करना चाहते हैं और मैं उसके खिलाफ काम करता हूं। मेरा मतलब है, कई अलग-अलग विपक्ष टीमों ने इसे (छोटी गेंदों) इस्तेमाल करने की कोशिश की है और निश्चित रूप से वेगनर ने जिस तरह से इसे अंजाम दिया है, उसे दोहराना कठिन है। उसके पास कमाल की क्षमता है जहां वो गति को आपकी पसलियों से सिर के बीच बढ़ा-घटा सकता है।”

Ind vs Aus 2020: जानें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल; दोनों टीमों का फुल स्क्वाड देखें

उन्होंने कहा, “अगर टीमें मुझे इस तरह से आउट करने की कोशिश कर रही हैं, तो शायद टीम के लिए ये एक बड़ा फायदा है क्योंकि अगर आप लगातार तेज गेंदबाजी करते हैं तो इससे काफी थकान होगी। मैंने अपनी जिंदगी में कई शॉर्ट गेंदो का सामना किया है और मैंने इस बारे में कोई खास चिंता नहीं की। मेरे ख्याल से हमें इंतजार करना होगा।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम 27 नवंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। जहां स्मिथ का सामना टीम इंडिया के शानदार तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी का सामना करेंगे।

Editor's Pick