- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AUS: Steve Smith registered his first duck in ODIs since Feb 2017
IND vs AUS: भारत दौरे पर फेल रहे स्टीव स्मिथ, 2017 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
भारत के इस दौरे पर स्मिथ का बेस्ट स्कोर 38 रन का रहा. इस दौरे पर उनके बल्ले से 37, 25*, 0, 9, 26, 38, 10*, 22 और 0 रन की पारी निकली.
Published On Mar 22, 2023, 04:37 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2023, 04:37 PM IST
TWITTER/BCCI
भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन यहां पहुंचते ही स्मिथ के बल्ले को जंग लग गई. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में स्मिथ शतक तो दूर अर्धशतक के करीब भी नहीं पहुंच सके. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी स्मिथ की खराब फॉर्म जारी रही और तीसरे वनडे में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके.
स्मिथ को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया. ये 5वीं बार है जब हार्दिक ने स्मिथ को आउट किया है. पांड्या अब स्मिथ को वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. यही नहीं, 2017 के बाद ये पहली बार है जब स्मिथ वनडे में अपना खाता नहीं खोल सके. इससे पहले वह जनवरी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हुए थे.
ODI में स्टीव स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
- आदिल राशिद- 6
- हार्दिक पांड्या- 5
भारत के इस दौरे पर स्मिथ का बेस्ट स्कोर 38 रन का रहा. इस दौरे पर उनके बल्ले से 37, 25*, 0, 9, 26, 38, 10*, 22 और 0 रन की पारी निकली.
वनडे सीरीज की बात की जाए तो पहले वनडे में स्मिथ नाबाद 10 रन और फिर दूसरे वनडे में 22 रन ही बना सके. तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बना लिए. वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.