भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा. फैंस को उम्मीद थी कि भारत यह मुकाबला जीत जाएगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ भारत को हार का सामना करना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की जीत की उम्मीद करनी होगी. पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
हरमनप्रीत कौर ने अंतिम तक लड़ी लड़ाई
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले में अंत तक लड़ाई लड़ी. हरमन ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाज करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया. हरमनप्रीत की लड़ाई ने फैंस को दिल जीत लिया. हालांकि हरमनप्रीत कौर भारत को मुकाबला नहीं जीता पाई. हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 6 चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 151 रन
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 151 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच खिलाड़ी दोहरे अंक तक पहुंची जिसमें सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं. कार्यवाहक कप्तान तहलिया मैकग्रा और एलिसे पैरी ने 32-32 रन बनाये. भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट झटके जबकि पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव को एक एक विकेट मिला.
Follow Updates here:
IND vs AUS T20WC Live: भारत को लगा पांचवां झटका, ऋचा घोष आउट
भारत को पांचवां झटका लग चुका है. टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 1 रन के स्कोर पर रन आउट हो गई.
IND vs AUS T20WC Live: भारत को लगा चौथा झटका, दीप्ति शर्मा लौटी पवेलियन
भारत को मुकाबले में चौथा बड़ा झटका लग चुका है. टीम की स्टार बल्लेबाज दीप्ति शर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गई. भारत मुकाबले में मुसीबत में नजर आ रही है.
IND vs AUS T20WC Live: भारत को लगा तीसरा झटका, जेमिमा आउट
भारतीय टीम को तीसरा बड़ा झटका जेमिमा के रूप में लगा है. अच्छी लय में नजर आ रही जेमिमा 16 रन बनाकर मेगन शूट की गेंद पर आउट हुई.
IND vs AUS T20WC Live: भारत को लगा बड़ा झटका, स्मृति मंधाना सस्ते में आउट
स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा. स्मृति सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.
IND vs AUS T20WC Live: भारत को लगा बड़ा झटका, शेफाली लौटी पवेलियन
भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर एश्ले गार्डनर की गेंद पर कैच आउट हो गई.
IND vs AUS T20WC Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू, स्मृति और शेफाली क्रीज पर
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर उतरी हैं.
IND vs AUS T20WC Live: भारत को मिला 152 रन का लक्ष्य, ग्रेस हैरिस ने बल्ले से किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को महत्वपूर्ण मुकाबले में 152 रन का लक्ष्य दिया है. कंगारू टीम की ओर से ग्रेस हैरिस ने शानदार 40 रन की पारी खेली.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, एलिस पेरी आउट
ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में छठा झटका लग चुका है. टीम की स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी 32 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हुई.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, गार्डनर आउट
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर पूजा वस्त्राकर का शिकार बनी.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, खतरनाक ग्रेस हैरिस आउट
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लग चुका है. खतरनाक अंदाज में नजर आ रही ग्रेस हैरिस 40 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका, राधा ने ताहिला को भेजा पवेलियन
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका लग चुका है. टीम की कप्तान ताहिला मैक्ग्रा राधा यादव की गेंद पर आउट हो गई. मैक्ग्रा 32 रन पर आउट हुई.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी संभली, हैरिस और मैक्ग्रा क्रीज पर
ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी संभल गई है. टीम के लिए फिलहाल कप्तान ताहिला मैक्ग्रा और ग्रेस हैरिस क्रीज पर बनी हुई हैं .
IND vs AUS Live Score Update: पावरप्ले में भारत आगे, ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट गिरे
भारतीय टीम पावरप्ले में आगे है. टीम इंडिया ने पावरप्ले में 2 विकेट झटक लिए हैं. भारतीय टीम अब यही चाहेगी कि वह जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटे.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, रेणुका का डबल धमाका
रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में कमाल की गेंदबाजी की है. उन्होंने मैच में दूसरी सफलता हासिल करते हुए वेरहेम को 0 रन पर चलता कर दिया है.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, बेथ मूनी आउट
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लग चुका है. टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी रेणुका सिंह की पहली शिकार बनी हैं.
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, हैरिस और मूनी क्रीज पर
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए ग्रेस हैरिस और बेथ मूनी क्रीज पर उतर गई हैं.
IND vs AUS Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
बेथ मूनी (विकेट कीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कुट, डार्सी ब्राउन.
IND vs AUS Live Score Update: भारत की प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
IND vs AUS T20WC Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में ताहिला मैक्ग्रा कप्तानी कर रही हैं.
भारत के लिए जीत जरूरी
भारत को अगर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला जीतना होगा.
IND vs AUS Live Score Update: थोड़ी देर में शुरू होगा रोमांचक मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक जंग थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी. भारत के लिए यह मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है.