• Home
  • News
  • Ind vs aus this loss will hurt it will dig really deep says ricky ponting 4343529

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की हार पर आई Ricky Ponting की प्रतिक्रिया, कही यह दर्दभरी बात

भारत से मिली हार पर रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि यह हार बहुत ज्यादा चुभेगी. हम पूरी ताकत से खेले और भारत इसके उलट था फिर भी हम हार गए.

Edited By : India.com Staff |Jan 20, 2021, 09:27 AM IST

Published On Jan 20, 2021, 09:27 AM IST

Last UpdatedJan 20, 2021, 09:27 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ब्रिसबेन टेस्ट में भारत की जीत और ऑस्ट्रेलिया की हार से बेहद आहत हैं. उन्होंने इस हार पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हार तो साल 2018 की सीरीज में मिली हार भी ज्यादा बुरी है. इस हार का दर्द गहरा है और यह भुलाए नहीं भूला जाएगा.

गाबा टेस्ट के 5वें दिन के खेल से पहले इस पूर्व कप्तान को यह मैच ड्रॉ होता दिख रहा था. तब उन्होंने कहा था कि अगर ऑस्ट्रेलिया यहां ड्रॉ खेलता है तो भी यह 2018 की हार से बुरा होगा. लेकिन मैच का परिणाम उनकी उम्मीद से और भी ज्यादा उलट आया. पॉन्टिंग ने इस स्टेटमेंट को याद करते हुए कहा, ‘मैंने चौथे दिन के खेल के दौरान कॉमेंट्री करते हुए यह कहा था कि अगर भारत यहां ड्रॉ भी खेलता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह साल 2018 से बुरा रिजल्ट होगा. लेकिन तब भारत के बारे में बहुत ज्यादा नहीं बोल सकते थे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

46 वर्षीय पॉन्टिंग ने कहा, ‘हम सभी बैठकर यही चर्चा कर रहे थे कि भारत तब जीता, जब हम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के न होने के चलते कमजोर थे. लेकिन अब देखिए क्या हुआ. डेविड वॉर्नर और (स्टीव) स्मिथ यहां थे (इस बार), हमारी पूरी बॉलिंग ब्रिगेड यहां थी, और भारत के साथ यह सबकुछ बिल्कुल उलटा था. यह (हार) बहुत दुख देगा. यह बहुत गहरा दर्द देगी.’

बता दें इससे पहले जब टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट में बुरी तरह हार गई थी, तब पॉन्टिंग ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया यहां भारत का 4-0 से क्लीन स्वीप करेगी. अगर कंगारू टीम मेलबर्न में जीत जाती है तो फिर भारत के पास वापसी का रास्ता नहीं होगा. बता दें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था.

भारत ने यह टेस्ट अपनी पूरी क्षमता वाली टीम के साथ खेला था लेकिन इस टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया मात्र 36 रन पर ऑलआउट होकर इस मैच में बुरी तरह हार गई थी. लेकिन इसके बाद उसने विराट कोहली के बिना और एक के बाद एक अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

Editor's Pick