IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ ठोका अपना पहला शतक

ख्वाजा के नाबाद शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल खत्म होने तक 255/4 का स्कोर बनाने में कामयाब रही.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 09, 2023, 05:26 PM IST

Published On Mar 09, 2023, 05:26 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2023, 05:26 PM IST

TWITTER

ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने दिन का खेल खत्म होने से पहले शानदार शतक जड़ दिया. ख्वाजा ने 90वें ओवर में चौका लगाते हुए 246 गेंदों पर अपना 14वां टेस्ट शतक लगाया. ये भारत के खिलाफ उनका पहला टेस्ट सैकड़ा है. उन्होंने अपनी इस नाबाद शतकीय पारी में 15 चौके लगाए. इस शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल खत्म होने तक 255/4 का स्कोर बनाने में कामयाब रही. ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

उस्मान ख्वाजा का ये शतक भारत के खिलाफ 8 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के बल्ले से निकला पहला शतक हैं. इससे पहले डेविड वॉर्नर ने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 2015 में भारत के खिलाफ सिडनी में शतक ठोका था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

उस्मान ख्वाजा के 14 शतक की लिस्ट

  • 3 vs पाकिस्तान
  • 3 vs इंग्लैंड
  • 3 vs न्यूजीलैंड
  • 2 vs साउथ अफ्रीका
  • 1 vs श्रीलंका
  • 1 vs वेस्टइंडीज
  • 1 vs भारत

एशिया में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • 6 – एलन बॉर्डर
  • 5 – रिकी पोंटिंग
  • 5 – स्टीव स्मिथ
  • 4 – माइकल क्लार्क
  • 4 – एडम गिलक्रिस्ट
  • 4 – मैथ्यू हेडन
  • 4 – माइक हसी
  • 4 – डेमियन मार्टिन
  • 4 – उस्मान ख्वाजा

ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज करने उतरे ख्वाजा ने दिन का खेल खत्म होने तक एक छोर संभालकर रखा. उन्होंने ट्रेविस हेड (32) के साथ पहले विकेट के लिए 61, कप्तान स्टीव स्मिथ (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 और कैमरन ग्रीन (नाबाद 49, 64 गेंद, आठ चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी की.

उस्मान ख्वाजा जनवरी 2022 में शानदार वापसी के बाद से टेस्ट क्रिकेट में अब तक 6 शतक लगा चुके हैं. साल 2022 में पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने 3 टेस्ट में 496 रन अपने नाम किए थे। इसके बाद श्रीलंका में 2022 में 2 टेस्ट में 45.67 के औसत से 137 रन बनाए थे. 2023 में भारत में वह 4 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Editor's Pick