- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ind vs aus who will get chance in sydney test in place of umesh yadav
India vs Australia: Umesh Yadav सीरीज से बाहर, इन 3 में से किसे मिलेगा मौका, जानें पूरी डिटेल
उमेश यादव के चोटिल होने के बाद अब सवाल है कि टीम में मौजूद 3 तेज गेंदबाजों में से किसे मौका मिलेगा.
Published On Dec 31, 2020, 06:49 PM IST
Last UpdatedDec 31, 2020, 06:49 PM IST
शार्दुल ठाकुर, टी. नटराजन और नवदीप सैनी @Twitter
ऑस्ट्रलिया में टेस्ट सीरीज (India vs Australia Test Series) खेल रही टीम इंडिया अभी भी चोटों की समस्या से जूझ रही है. पहले इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोट के कारण इस दौरे पर नहीं आ पाए. इसके बाद स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी हैम्स्ट्रिंग इंजरी के कारण इस पूरे दौरे के लिए टीम के साथ उपलब्ध नहीं हो सके थे. मोहम्मद शमी को कलाई में फ्रैक्चर के कारण इस सीरीज से बाहर होना पड़ा है और अब तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) भी पिंडली की मांसपेशी (Calf Muscle Injury) के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब सवाल यह है कि सिडनी टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट उमेश की जगह किस युवा तेज गेंदबाज को टीम में मौका देगा.
सिडनी टेस्ट की शुरुआत 7 जनवरी से होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों की इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2020-21) में 1-1 से बराबरी पर हैं. उमेश की जगह बेंच पर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) तैयार हैं. वहीं टीम मैनेजमेंट के पास उमेश की जगह युवा लेफ्टआर्म पेसर टी. नटराजन (T. Natarajan) को टीम में शामिल कर मौका देने का चांस है. नटराजन बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं.
उमेश यादव मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान बॉलिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. उमेश को अब अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरना होगा. इसके लिए वह एनसीए (बेंगलुरु) में जाएंगे. उमेश ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी है.
पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, इस सूत्र ने बताया, ‘टी. नटराजन के प्रदर्शन से सभी रोमांचित हैं. लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि उन्होंने तमिलनाडु के लिए सिर्फ एक ही फर्स्ट क्लास मैच खेला है, जबकि टीम के पास शार्दुल ठाकुर के रूप में भी एक विकल्प है,जो मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते आए हैं.’ इसके अलावा टीम के पास दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का भी विकल्प मौजूद है, जिनके पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट का भी शानदार अनुभव है.
इससे पहले शार्दुल ठाकुर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं लेकिन तब वह बिना कोई बॉल फेंकें चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए थे.