IND vs AUSA: पंत-साहा के शतक के बाद दूसरा अभ्यास मैच ड्रॉ; टीम इंडिया को मिले सकारात्मक नतीजे

ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ दूसरेल अभ्यास मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों रिषभ पंत, ऋद्धिमान साहा ने शतक बनाए।

Edited By : India.com Staff |Dec 13, 2020, 04:45 PM IST

Published On Dec 13, 2020, 04:45 PM IST

Last UpdatedDec 13, 2020, 04:45 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेला गया दूसरा अभ्यास मैच ड्रॉ पर खत्म हुए लेकिन मेहमान टीम के लिए कई चीजें सकारात्मक रहीं। जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर को होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले टीम इंडिया को काफी राहत मिली है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अभ्यास मैच में भारत के लिए सबसे सकारात्मक पहलू रहा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant), ऑलराउंडर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) का बल्लेबाजी प्रदर्शन। पंत और विहारी के अलावा सलामी बल्लेबाजी शुबमन गिल (Shubman Gill) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज के दौरान संघर्ष कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को भी इस अभ्यास मैच से लय हासिल करने में मदद मिली।

मैच रिपोर्ट:

पिंक बॉल से खेले गए मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने शुबमन गिल (43) और पृथ्वी शॉ (40) की साझेदारी से मिली शुरुआत के बाद जसप्रीत बुमराह की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 194 रन का स्कोर बनाया।

जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 108 रन पर समाप्त हुई।

86 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दूसरी पारी 386/4 के स्कोर पर घोषित की। 472 रनों की शानदार बढ़त हासिल करने के पीछे शुबमन गिल (65) और मयंक अग्रवाल (61) की शतकीय साझेदारी के साथ हनुमा विहारी (104) और रिषभ पंत (103) की शतकीय पारियों की अहम भूमिका रही।

मैच के आखिरी दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेया के बेन मैकडरमॉट ने 167 गेंदो पर 107 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने तीसरे दिन स्टंप तक चार विकेट पर 307 रन बना लिए और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

Editor's Pick