- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs Ban 2nd Odi Live score India vs Bangladesh 2nd odi full commentary Rohit Sharma Liton das
Ind vs Ban 2nd Odi Live: भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा वनडे मैच, स्कोरकार्ड, लाइव अपडेट्स
सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. सीरीज के पहले मैच में भारत को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
Published On Dec 07, 2022, 10:29 AM IST
Last UpdatedDec 07, 2022, 10:29 AM IST
India va Bangladesh 2nd Odi
IND Vs BAN 2nd ODI: वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने है. यह मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है.
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम में दो बदलाव किया गया है. शाहबाज अहमद की जगह अक्षर पटेल और कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक को शामिल किया गया है.
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के दोनों ओपनर अनामुल हक (11 रन) और लिटन दास (07 रन) को पवेलियन भेजा. वहीं नजमुल हसन शांतो 21 रन बनाकर उमरान मलिक का शिकार बने. 69 रन का स्कोर पहुंचते-पहुंचते बांग्लादेश ने छह विकेट गंवा दिए. शाकिब अल हसन ने 08 रन, मुशफिकुर रहीम ने 12 रन का योगदान दिया, वहीं आफिफ हुसैन खाता भी नहीं खोल सके. तीनों विकेट वाशिंगटन सुंदर के नाम रहे.
मगर इसके बाद महमुदूल्लाह और पिछले मैच के हीरो मेहदी हसन मिराज ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों के बीच 147 रन की साझेदारी हुई. महमुदूल्लाह 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए. महमुदूल्लाह के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे नासुम अहमद ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी की. मेहदी हसन मिराज ने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया और 83 बॉल में 100 रन बनाकर नाबाद रहे. नासुम अहमद ने 18 रन की पारी खेली. बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए.
सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. सीरीज के पहले मैच में भारत को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
IND Vs BAN 2nd ODI Live मैच डिटेल्स
भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा वनडे मैच
तारीख- 07 दिसंबर 2022
समय-11.30 AM (भारतीय समयानुसार)
वेन्यू- शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका (मीरपुर स्टेडियम)
कहां देखें- सोनी स्पोर्ट्स टीवी नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी लिव एप
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेस, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश की प्लेइंग-11
लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नासुम , मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन