IND vs BAN: रोहित शर्मा की 85 रन की पारी से भारत ने आठ विकेट से दर्ज की जीता

दिल्ली टी20 में हारकर भारत तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 07, 2019, 11:26 AM IST

Published On Nov 07, 2019, 11:26 AM IST

Last UpdatedNov 07, 2019, 11:26 AM IST

दिल्ली में मिली करारी हार के बाद आज भारतीय टीम राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया के लिए ये सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका है, वहीं मेहमान टीम दूसरे मैच में जीत हासिल कर भारत को पहली बार टी20 सीरीज हरा सकती है।

अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर सका 100वां मैच खेलने जा रहे रोहित शर्मा ने कहा है कि राजकोट की पिच को देखते हुए भारतीय प्लेइंग इलेवन, खासकर कि तेज गेंदबाजी अटैक में बदलाव किया जा सकता है। दिल्ली टी20 में भारतीय गेंदबाजों को जमकर मार पड़ी थी, जिसमें युजवेंद्र चहल अपवाद साबित हुए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद कप्तान ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर कुछ नहीं कहा। यानि कि खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन और फैंस की आलोचना झेल रहे रिषभ पंत आज के मैच में नजर आएंगे।


मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा T20I

कहां खेला जाएगा मैच- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशएन स्टेडियम, राजकोट

मैच का समय- भारतीय समयानुसार रात 7 बजे

लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD

लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार एप


भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, क्रुनाल पांड्या, दीपक चाहर, के खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, संजू सैमसन, शिवम दुबे

बांग्लादेश : महमूदुल्लाह (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, आफिफ हुसैन, अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन, अबू हेदर रॉनी, मुस्तफिजुर रहमान, शफीउल इस्लाम, अराफत सनी, अल अमीन होसेन, तैजुल इस्लाम

Editor's Pick