• Home
  • News
  • Ind vs ban day night test when and where to watch pink day test match to be played in kolkata eden gardens

IND vs BAN, Day-Night Test: भारत ने पारी और 46 रन से जीता ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्‍ट

भारत टीम सीरीज में पहले ही 1-0 से बढ़त बनाए हुए है.

Edited By : India.com Staff |Nov 23, 2019, 09:46 AM IST

Published On Nov 23, 2019, 09:46 AM IST

Last UpdatedNov 23, 2019, 09:46 AM IST

Day-3, 1st Session: बांग्‍लादेश ने मैच के तीसरे दिन 152/6 से आगे खेलना शुरू किया। टीम शनिवार के स्‍कोर में ज्‍यादा रन नहीं जोड़ पाई और 43 रन जोड़ने के बाद 195 पर ऑलआउट हो गई।


टी रिपोर्ट:  भारतीय क्रिकेट टीम नेे टी तक बांग्लादेश के दूसरी पारी में 7 रन पर दो विकेट झटक लिए हैं. बांग्लादेश को अब भी पारी की हार टालने के लिए 234 रन की जरूरत है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं. भारत की ओर से दोनों विकेट इशांत शर्मा के खाते में गए. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंच रिपोर्ट: भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक के दम पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन 183 रन की बढ़त हासिल कर ली है। लंच तक कोहली ने 187 गेंदो पर 17 चौकों क मदद से 130 रन बना लिए हैं। जिसकी बदौलत भारत का स्कोर 4 विकेट पर 289 रन का है। कप्तान का साथ दे रहे रविंद्र जडेजा 12 रन पर नाबाद हैं।


तीसरा सेशन: भारत ने डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश पर 68 रन की बढ़त बना ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स पर  कप्तान विराट कोहली 59 और उप-कप्तान अजिंक्य राहणे 23 रन बनाकर लौटे। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रन ही बना सकी थी।


टी रिपोर्ट: भारत ने अपने पहले दिन-रात टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पहले दिन शुक्रवार को महज 106 रनों पर ढेर कर दिया और दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए। दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 13 और चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के स्कोर से आगे निकलने के लिए भारत को अभी 71 रन और बनाने हैं।

भारत ने दूसरे सत्र की शुरुआत के कुछ देर बाद ही बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया। अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को हालांकि ठोस शुरुआत नहीं मिली। ऑफ स्टम्प के बाहर लगातार परेशान हो रहे मयंक अग्रवाल इसी तरह की गेंद पर गली में मेहेदी हसन मिराज के हाथों लपके गए। मयंक ने 14 रन बनाए। उनका विकेट 26 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद रोहित और पुजारा ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया।


लंच रिपोर्ट: भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए कोलकाता टेस्ट के पहले सेशन को पूरी तरह से अपने नाम किया है। डे-नाइट टेस्ट के पहले सेशन में उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा ने 2 और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया। जिसकी बदौलत बांग्लादेश टीम ने मात्र 73 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिया। वहीं बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास शमी की गेंद सिर पर लगने के बाद रिटायर हर्ट हो गए हैं।


टॉस रिपोर्ट: भारत-बांग्लादेश के पहले डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बांग्लादेश की टीम की प्लेइंग इलेवन में जहां दो बदलाव हैं, वहीं भारत इंदौर टेस्ट की विजई प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रही है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, इमरुल कायेस, मोमिनुल हक (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), नईन हसन, अबू जैद, अल-अमीन हुसैन, एबादत हुसैन


पिंक बॉल के प्रभावों को लेकर तरह-तरह के कयासों के बीच भारत और बांग्‍लादेश की टीमें ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्‍ट मैच के लिए गुरुवार को मैदान में उतरेंगी. भारतीय टीम इंदौर टेस्‍ट पारी और 130 रन से जीतकर पहले ही सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है. भारत की नजरें कोलकाता टेस्‍ट जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने पर होंगी.

पढ़ें:- Day Night Test: इस गेंदबाज को लंबे समय बाद मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

इस मैच को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने विशेष तैयारियां की हैं. बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी इस मैच को देखने के लिए भारत आ रही हैं. इसके अलावा भारत के पूर्व कप्‍तानों को भी इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनने के लिए ईडन गार्डन बुलाया गया है.

मेहमान बांग्‍लादेश नए कप्‍तान मोमिनुल हक की अगुवाई में भारत को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी.  बांग्‍लादेश के कप्‍तान पहले ही कह चुके हैं कि भारतीय तेज बैट्री मोहम्‍मद शमी, उमेश यादव ओर इशांत शर्मा से उनकी टीम को खतरा है. वहीं, उन्‍होंने डे-नाइट टेस्‍ट से पहले प्रैक्टिस मैच नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया.

जानें, कब और कहां देखें मैच

मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा टेस्‍ट

कहां खेला जाएगा मैच- ईडन गार्डन, कोलकाता

मैच का समय- भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होगा

लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD

लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार एप

Editor's Pick