- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS BAN 1st Test Day 4 Live: भारत vs बांग्लादेश, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स
IND VS BAN 1st Test Day 4 Live: भारत vs बांग्लादेश, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स
IND VS BAN 1st Test: भारत- बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Sep 22, 2024, 08:56 AM IST
Last UpdatedSep 22, 2024, 08:56 AM IST
(Image credit- BCCI X)
IND VS BAN: भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में 280 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य रखा था, बांग्लादेश की टीम 234 रन ही बना सकी. अश्विन ने छह और जडेजा ने तीन विकेट लिए.
भारतीय टीम ने पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन के शतक (113) और रविंद्र जडेजा के 86 रन की मदद से 376 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 149 रन पर ढेर हो गई थी. जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. भारत को पहली पारी में 227 रन की लीड मिली. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शुभमन गिल (119 नाबाद) और ऋषभ पंत (109) के शतक से चार विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रन का विशाल लक्ष्य रखा.
Follow Updates here:
शाकिब अल हसन आउट, बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
रविचंद्रन अश्विन आए और टीम इंडिया को सफलता दिलाई. ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पहले ओवर में अश्विन ने लिया विकेट शाकिब अल हसन 25 रन बनाकर आउट, अश्विन का दूसरी पारी में यह चौथा विकेट है. लंच से पहले 194 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
टीम इंडिया जीत से छह विकेट दूर, बांग्लादेश को चाहिए 357 रन
भारत और बांग्लादेश की टीम चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन अब से थोड़ी देर में आमने-सामने होगी. मैच की लाइव अपडेट्स के साथ हम आपके सामने हाजिर हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए छह विकेट की जरुरत है, वहीं बांग्लादेश की टीम को 357 रन बनाने हैं. नजमुल हसन शांतो 51 रन और शाकिब अल हसन 05 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. लिटन दास और मेहदी हसन मिराज को भी अभी बल्लेबाजी करने आना है.