- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs BAN Rohit Sharma batting record against bangladesh may give you tension
बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने हमेशा गच्चा खाते हैं रोहित शर्मा, हिटमैन के आंकड़े परेशान कर देंगे आपको
रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए. उनका बल्ला एक बार पर बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने नहीं चला.
Published On Sep 19, 2024, 03:14 PM IST
Last UpdatedSep 19, 2024, 03:14 PM IST
Image Credit: BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट की रोमांचक जंग शुरू हो चुकी है. दोनों टीमें पहले टेस्ट में एक दूसरे के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक में भिड़ी है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए पहले टेस्ट की पहली पारी अच्छी नहीं रही.
लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट की जर्सी में वापस लौटे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 6 बनाकर आउट हुए. यह पहली बार नहीं जब रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ सस्ते में आउट हुए हैं. रोहित का बांग्लादेश के खिलाफ काफी खराब रिकॉर्ड रहा है. आज हम आपको उनके रिकॉर्ड के बारे में आपको बताएंगे.
टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ कैसा है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा आज अपने टेस्ट करियर में चौथी बार बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे. वह आज बांग्लादेश के खिलाफ चौथे टेस्ट की चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे थे. रोहित आज तक टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं. आज की पारी के बाद भी उनका यह खराब रिकॉर्ड कायम है.
रोहित ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ 4 पारियों में कुल 39 रन बनाए हैं. उनका इस टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 21 रन रहा है. रोहित के आंकड़े बताते हैं कि उन्हें हमेशा बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करने में परेशानी होती है. उनकी यह परेशानी आज भी दिखी हिटमैन आज के मुकाबले में हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए. रोहित ने 19 गेंद में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए थे.
आंकड़े को सुधारना चाहेंगे हिटमैन
बांग्लादेश के खिलाफ अपने इस खराब आंकड़े को रोहित शर्मा जल्द से जल्द सुधारना चाहेंगे. हिटमैन जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आएंगे तो अपने और टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. बता दें कि हिटमैन ने बड़ी-बड़ी टीमों के गेंदबाजी आक्रमण के परखच्चे उड़ाए हैं. ऐसे में वह बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले के आंकड़े को भुलाकर उनके गेंदबाजों की भरपूर धुनाई करना चाहेंगे.