कोहली को आराम, शिवम दुबे पहली बार टीम में, सैमसन की वापसी

भारतीय टीम मेहमान बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 24, 2019, 05:10 PM IST

Published On Oct 24, 2019, 05:10 PM IST

Last UpdatedOct 24, 2019, 05:10 PM IST

Virat Kohli

भारतीय चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी आगामी तीन मैचों की टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में कोहली करेंगे आराम, सैमसन को मिल सकता है मौका

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।  उनकी जगह टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।  ऑलराउंडर शिवम दूबे पहली बार टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है।

कोहली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आगे झुका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, दिया आश्वासन

तीन नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (दो अन्य मैच राजकोट और नागपुर में) के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के अंतर्गत दो टेस्ट मैच (इंदौर और कोलकाता) में खेलेगी।

टी-20 टीम इस प्रकार है :

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दूबे, शार्दुल ठाकुर।

टेस्ट टीम इस प्रकार है :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल और रिषभ पंत।

Editor's Pick