IND VS BAN Warm-Up match: भारत vs बांग्लादेश, वॉर्म-अप मैच, जानें कब और कहां देख सकेंगे ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच को मिस कर सकते हैं. उन्होंने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है, वह आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 27, 2024, 06:36 PM IST

Published On May 27, 2024, 06:36 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2024, 06:36 PM IST

Team India

(Image credit- Twitter)

आईपीएल 2024 का समापन हो चुका है. अब क्रिकेट फैंस को टी-20 विश्व कप का इंतजार है. भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में 05 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. इसके पहले टीम इंडिया एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी.

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मैच न्यूयॉर्क के नासाओ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, इस मैदान पर पहली बार मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए टिकट की बिक्री उसी दिन की जाएगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच को मिस कर सकते हैं. उन्होंने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है, वह आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

कब और कहां देख सकेंगे मैच ?

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म-अप मैच एक जून को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे से मैच शुरू होगा. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी की जाएगी.

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.

Editor's Pick