add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs BAN: टी20 सीरीज के पहले भारत को लगा बड़ा झटका, शिवम दुबे हुए बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - October 5, 2024 9:02 PM IST

भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है.

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. दुबे बैक इंजरी की वजह से इस सीरीज से बाहर हुए हैं. उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शिवम दुबे हुए सीरीज से बाहर

भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर ने पिछले कुछ समय में टीम के लिए कई शानदार प्रदर्शन किए हैं. शिवम दुबे की टी20 सीरीज से बाहर होने की जानकारी बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बताई है. बीसीसीआई की ओर से सचिव जय शाह ने बताया कि शिवम दुबे बैक इंजरी का शिकार हो गए हैं.

उनकी जगह तिलक वर्मा को भारत के स्क्वॉड में जोड़ा गया है. अब दुबे की जगह तिलक वर्मा बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. तिलक वर्मा रविवार को ग्वालियर में टीम के साथ जुड़ जाएंगे. दुबे का बाहर होने भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है. अब शिवम दुबे की जगह शामिल हुए तिलक वर्मा यही चाहेंगे कि वह बांगालादेश के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाए और दुबे की कमी का एहसास टीम को नहीं होने दे.

शिवम दुबे के बाहर होने के बाद भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा ( विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, तिलक वर्मा.