- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs BAN t20i series who won the fielding medal Washington sudar hardik pandya
VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में कौन बना फील्डिंग का 'किंग', देखें यहां
भारत ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी. भारत की जीत के बाद अब फील्डिंग मेडल का भी ऐलान कर दिया गया है.
Published On Oct 13, 2024, 03:16 PM IST
Last UpdatedOct 13, 2024, 03:16 PM IST
Image Credit: X
IND vs BAN Fielding Medal Winner Video: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की. भारत की युवा ब्रिगेड ने पूरी सीरीज में बांग्लादेश को वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया और हर मुकाबले में बांग्लादेशी टीम को धोते चले गए.
इस सीरीज में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में तो दमदार प्रदर्शन किया ही साथ ही टीम की फील्डिंग भी काफी चुस्त नजर आई. अब सीरीज की समाप्ति के बाद बेस्ट फील्डर का ऐलान कर दिया गया है और उसे फील्डिंग मेडल भी दे दिया गया है.
बीसीसीआई ने शेयर किया खास वीडियो
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच सीरीज जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग मेडल का ऐलान करते हुए नजर आए. भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने मेडल के विजेता की घोषणा करने से पहले सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. उसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर के बीच फील्डिंग मेडल की दावेदारी की बात सभी को बताई.
ड्रेसिंग रूम में सभी इन दोनों में से विजेता के नाम सुनने का इंतजार कर रहे थे. टी दिलीप ने अंत में सबको बताया कि बांग्लदेश सीरीज के बेस्ट फील्डर वाशिंगटन सुंदर रहे. सुंदर ने पूरी सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया.
आखिरी मुकाबले में भारत ने 133 रन से दर्ज की जीत
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला एकतरफा रहा. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में रिकॉर्ड 297 रन बनाए. भारत के इस बड़े स्कोर के सामने बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और 133 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई.