• Home
  • News
  • IND vs BAN: we need to take early wicket with new ball to restrict India, say Courtney Walsh

'नई गेंद से जल्‍द विकेट निकाल भारत पर बनाना होगा दबाव'

आज बर्मिंघम के एजबेस्‍टन में भारत और बांग्‍लादेश की टीमें आमने सामने होंगी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 02, 2019, 08:49 AM IST

Published On Jul 02, 2019, 08:49 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 08:49 AM IST

Virat Kohli Bangladesh AFP

Virat Kohli against Bangladesh (File Photo) @ AFP

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच कर्टनी वाल्श ने कहा है कि आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए नई गेंद से जल्द विकेट निकालने होंगे। बांग्लादेश की टीम इस समय विश्व कप में सात मैचों में सात अंकों के साथ छठे नंबर पर है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे आज भारत के साथ होने वाले मैच को हर हाल में जीतना होगा।

पढ़ें:- जेसन रॉय के आउट होने के बावजूद धोनी द्वारा रिव्‍यू से मना करने पर रोहित बोले..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी की वेबसाइट पर वॉल्श ने लिखा, “नई गेंद का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होगा। हमें पता है कि बर्मिंघम  में क्या होने वाला है। अगर पिच स्पिन गेंदबाजों की मदद करती है तो हमें स्पिनर को नई गेंद से अटैक पर भेजना होगा ताकि वो हमें जल्दी सफलता दिला सकें।”

बांग्लादेश का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है। ऐसे में अगर बांग्लादेश बाकी बचे मैचों को जीत जाता है और दोनों टीमों (पाकिस्तान और बांग्लादेश) के बराबर अंक रहते हैं, तो इसका फायदा बांग्लादेश को होगा।

पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ तीन तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता है भारत

उन्होंने कहा, “लेकिन, अगर नई गेंद से सीम और स्विंग को मदद मिलती है तो हम चाहेंगे कि तेज गेंदबाज ही नई गेंद का इस्तेमाल करें। हालांकि ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि उस दिन की पिच कैसी है और हम विकेट के अनुसार ही खेलेंगे।” गेंदबाजी कोच ने कहा कि बर्मिंघम में परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही नई गेंद के साथ रणनीति बनाई जाएगी।

पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी ने जैसी बल्लेबाजी की, हम उससे खुश हैं: संजय बांगड़

उन्होंने कहा, “हम इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और इस बात को ध्यान में रख रहें हैं कि नई गेंद से किसी को भी गेंदबाजी करने को कहा जा सकता है। फिलहाल हमारे पास तीन तेज गेंदबाज हैं, जो ये काम कर सकते हैं और रूबेल हुसैन इससे पहले मैच में खेले थे। इसलिए नई गेंद से किसी को भी गेंदबाजी करने को कहा जा सकता है और हम चाहते हैं कि वो इस चुनौती के लिए तैयार रहें।”

Editor's Pick