×

...तो आराम की वजह से बाहर नहीं बैठे Rohit Sharma, अजय जडेजा ने बताई असली बात

पहले T20i मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Updated on - March 12, 2021 11:39 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से 5 टी20i (India vs England T20i Series) मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. सीरीज के पहले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच में अचानक ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया था. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस के वक्त इसका खुलासा कर सभी को चौंका दिया क्योंकि मैच से पहले उन्होंने कहा था कि पहले मैच में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग पर उतरेंगे. लेकिन अगले दिन उन्होंने पूरी कहानी ही बदल दी.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने मैच के बाद क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के एक चैट शो में कहा कि उनका मानना है कि रोहित शर्मा को आज आराम नहीं दिया गया बल्कि शायद उनकी फिटनेस इसकी एक वजह हो सकती है. अजय जडेजा ने कहा कि जहां तक मेरी समझ है तो मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा यो-यो (Yo-Yo Fitness Test) टेस्ट के मानदंडों पर खरे नहीं उतर सकते. तो संभव है कि इसी कारण से विराट कोहली ने उन्हें भारतीय टीम के प्लेइंग XI से बाहर रखा हो.

बता दें जडेजा की इस बात इसलिए भी दम दिखता है क्योंकि रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुई सीमित सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे. तब रोहित को फिटनेस के चलते सीमित ओवरों की भारतीय टीम से बाहर रखा गया था. हालांकि इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में आखिर के 2 टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 4 टेस्ट की सीरीज का हिस्सा रहे. लेकिन सीमित ओवरों की सीरीज के शुरुआती मैच में एक बार फिर उन्हें आराम दिया गया है.

अजय जडेजा ने यह जिस चर्चा के दौरान कही वह चर्चा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के फिटनेस टेस्ट में फेल होने पर थी. चैट शोट के एंकर गौरव कपूर ने सवाल पूछा था कि आखिर टीम इंडिया में चयन का पैमाना खिलाड़ियों की फिटनेस होनी चाहिए या फिर उनका कौशल (स्किल). इस पर जडेजा ने कहा कि खिलाड़ी की फिटनेस से ज्यादा उसका कौशल मायने रखता है.

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, ‘लेकिन विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले जो बयान दिया था उसके मुताबिक उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि खिलाड़ियों की फिटनेस टीम चयन का पहला मानदंड है. इसके चलते वरुण चक्रवर्ती को दूसरी बार टीम इंडिया में चयन के बाद बाहर होना पड़ा है.