add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'क्रिकेट की बदौलत ही मैदान के बाहर की समस्याओं का सामना कर सका'

शमी दक्षिण अफ्रीका से मिली 1-2 की हार में 15 विकेट से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी रहे।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - August 2, 2018 4:53 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में जारी पहले टेस्ट में अच्छी वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि क्रिकेट के प्रति जुनून की बदौलत ही वह कुछ महीने पहले मैदान की बाहर की समस्याओं से उबरने में सफल रहे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/r-ashwin-says-county-stint-simplifying-in-my-action-helped-me-731523″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शमी ने 64 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया जिससे इंग्लैंड का स्कोर नौ विकेट पर 285 रन हो गया था।

28 वर्षीय शमी पर कुछ महीने पहले उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्हें एक दुर्घटना में कुछ चोटें भी लगी थी जिसके बाद वो यो-यो फिटनेस परीक्षण पास करने में असफल रहे और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।

शमी ने कहा, ‘ दक्षिण अफ्रीका का दौरा काफी समय पहले हुआ था और फिर मैदान के बाहर भी कुछ मुद्दे थे। मुझे इन सबसे भी जूझना पड़ा लेकिन मेरा प्रयास यही रहा कि मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है और जो मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है, उसे करते रहना होगा।’

‘मैं क्रिकेट में बेस्‍ट देना चाहता था’

शमी ने कहा, मैं अपना काम जारी रखना चाहता था। मेरे सामने कितनी भी मुश्किलें आईं, मैं सिर्फ क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता था। इसका नतीजा आपके सामने है।’

शमी दक्षिण अफ्रीका से मिली 1-2 की हार में 15 विकेट से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा, ‘ गेंदबाजी इकाई के तौर पर और मैं खुद भी आज बहुत खुश हूं। मैंने इस चीज के लिए काफी कड़ी मेहनत की है।’

TRENDING NOW

‘इसलिए आज मैं बहुत खुश हूं

शमी ने कहा, ‘ जीवन में और आपके परिवार में उतार-चढ़ाव तो होता ही रहता है। लेकिन देश की तरफ से खेलने में आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है और जब आप अपना काम अच्छी तरह करते हो मुझे लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ चीज होती है। इसलिए मैं आज बहुत खुश हूं।’