- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS ENG 2nd ODI England have won the toss and have opted to field
IND VS ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में एक बदलाव
इंग्लैंड की टीम में भी दो बदलाव हुआ है. भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और टीम इंडिया दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.
Published On Jul 16, 2026, 05:11 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2026, 05:11 PM IST
IND VS ENG 2nd odi
IND VS ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है. केएल राहुल बीमार हैं, उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. इंग्लैड की टीम में भी दो बदलाव हुआ है.
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गेंदबाजी चुनने का फैसला लेते हुए कहा कि पिच पर घास अच्छी तरह फैली हुई है, हमें थोड़ा और बेहतर खेलना होगा, पिछले मैच में हमने अच्छा प्रयास किया था और मैच को आखिर तक ले गए थे, हमारी टीम में दो बदलाव हैं. जोश टंग और लियाम डॉसन की जगह गस एटकिंसन और साकिब महमूद को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है.
वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते, हम अच्छा खेल रहे हैं और बहुत खुश हैं, पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा था, उम्मीद है आज भी वैसा ही खेलेंगे. गिल ने कहा, हमने अच्छी शुरुआत की थी और तेज गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करते देखकर बहुत अच्छा लगा, यहां की यादें बहुत अच्छी हैं, हमारी टीम में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं और उनकी जगह ईशान आए हैं.
‘गौतम गंभीर पर उठेंगी कई उंगलियां’, RCB के पूर्व स्टार ने टीम इंडिया के कोच पर दिया बड़ा बयान
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद