- Home
- News
- Ind vs eng 2nd t20i highlights virat kohli ishan kishan help india level the series 4492309
WATCH: विराट कोहली-इशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने टी20 सीरीज बराबर की
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इशान किशन (Ishan Kishan) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। मोटेरा स्टेडियम में भारत ने...
Published On Mar 15, 2021, 01:44 PM IST
Last UpdatedMar 15, 2021, 01:44 PM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इशान किशन (Ishan Kishan) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
मोटेरा स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट पर 164 रनों पर रोक दिया और फिर 17.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट पर 164 रनों पर रोक दिया और फिर 17.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इशान ने मात्र 28 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर डाला। इशान ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। इशान ने 32 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए।
कोहली ने 49 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्के लगाए। कोहली के करियर का ये 26वां अर्धशतक है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके 3,000 रन पूरे हो गए हैं। उनके अलावा रिषभ पंत ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। श्रेयस अययर ने आठ गेंदों पर नाबाद आठ रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सैम कर्रन, आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट लिया।