This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs ENG- Bhuvneshwar Kumar को जल्द मिलेगा इंग्लैंड का टिकट, 3 साल बाद खेल सकते हैं टेस्ट
भुवनेश्वर कुमार बीते 3 साल से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. यह उनकी वापसी का अच्छा मौका बन सकता है.
Written by India.com Staff
Last Published on - July 23, 2021 10:40 PM IST

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को जल्दी ही इंग्लैंड (India Tour of England) का टिकट मिल सकता है. भारत को वहां इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और वहां मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों में फिलहाल चोट का सिलसिला शुरू हो गया है. भुवी भले अभी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे (India vs Sri Lanka) पर हैं लेकिन वह इस दौरे के बाद जल्दी ही इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं. बीसीसीआई चोटिल खिलाड़ियों की जगह अपने रिप्लेसमेट भेजने की योजना बना रहा है.
इंग्लैंड दौरे पर अब तक तीन खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद चोटिल हुए थे, वहीं वॉशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) और तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) भारत और इंग्लैंड की काउंटी टीम के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच में चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. ये दोनों खिलाड़ी इस अभ्यास मैच में काउंटी XI की टीम से भारत के खिलाफ खेल रहे थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हम विचार कर रहे हैं कि चोटिल खिलाड़ियों की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों को वहां भेजा जाए.
TRENDING NOW
हालांकि दुनिया भर में कोविड- 19 महामारी के चलते अभी विदेशी यात्राओं पर कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं, जिसके तहत इस प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग सकता है. इस अधिकारी ने कहा, ‘कई पहलू हैं, जिन पर विचार करना होगा. इनमें यात्राओं पर लगी बंदिशों पर भी ध्यान देना होगा. अगर खिलाड़ियों को भेजा जाता है, तो वे उसी दल से होंगे, जो दल फिलहाल श्रीलंका में है. ब्रिटेन सरकार की लिस्ट में कोविड के चलते श्रीलंका भी रेड जोन में है. बोर्ड को लॉजिस्टिक संबंधित चुनौतियों को भी ध्यान में रखना होगा. फिलहाल बबल से बबल में खिलाड़ियों की बदली संभव नहीं है.’
इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर चोटिल खिलाड़ियों की जगह उनका रिप्लेसमेंट भेजना है तो फिर सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हो सकते हैं. भुवी लंबे समय से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर खेला था. इसके बाद से भुवी (Bhuvneshwar Kumar) टेस्ट टीम के प्लेइंग XI में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं.
