- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs ENG: Dhruv Jurel’s entry into the Test team for the first time, know who is this batsman
IND vs ENG: ध्रुव जुरेल की पहली बार टेस्ट टीम में एंट्री, जानें कौन है ये विस्फोटक बल्लेबाज
भारतीय टेस्ट में ध्रुव जुरेल को पहली बार मौका दिया गया है. वहीं, इशान किशन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
Published On Jan 12, 2024, 11:42 PM IST
Last UpdatedJan 12, 2024, 11:42 PM IST
PIC- IPL
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इस टीम में इशान किशन का नाम नहीं है जबकि ध्रुव जुरेल को पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया गया है. ध्रुव के चुने जाने के बाद अब टीम में 3 विकेटकीपर-बल्लेबाज हो गए हैं.
ध्रुव जुरेल को इशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया हैं क्योंकि वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं. जुरेल पिछले साल ही IPL से सुर्खियों में आए थे. जुरेल के अलावा आवेश खान को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है.
कौन हैं ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के आगरा से है. रणजी ट्रॉफी में भी ध्रुव यूपी की ओर से खेलते हैं. 22 साल के ध्रुव U19 वर्ल्ड कप 2020 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. ध्रुव IPL में राजस्थान टीम से जुड़े हैं. IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने उन्हें 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था. हालांकि जुरेल सुर्खियों में पहली बार तब आए जब उनका गुवाहाटी में पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL डेब्यू हुआ. जुरेल ने अपने डेब्यू मैच में ही महज 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेल सभी को हैरान कर दिया था.
2022 में ही ध्रुव का फर्स्ट क्लास डेब्यू हुआ था. वह अब तक 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.91 की औसत से 587 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. ध्रुव जुरेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी करते हैं. वह एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स को अपना आइडल मानते हैं.
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद
- दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम
- तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
- चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
- पांचवां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला