IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया धाकड़ प्लेइंग-11 का ऐलान
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है.
Published On Feb 14, 2024, 01:55 PM IST
Last UpdatedFeb 14, 2024, 01:55 PM IST
PIC- ENGLAND CRICKET
IND vs ENG: इंग्लैंड ने राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लिश टीम में सिर्फ 1 बदलाव किया गया है. स्पिनर शोएब बशीर की जगह प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड की वापसी हुई है. राजकोट टेस्ट में बेन स्टोक्स अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे. हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी जिसके बाद भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट अपने नाम किया. अब तीसरे टेस्ट का राजकोट में 15 फरवरी से आगाज होगा.
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स राजकोट में इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों का शतक बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बन जाएंगे. बशीर की जगह वुड्स दूसरे टेस्ट के बाद लाइन-अप में एकमात्र बदलाव है. इंग्लैंड ने हैदराबाद में शुरुआती टेस्ट 28 रनों से जीता और भारत ने विशाखापत्तनम में 106 रनों की जीत के साथ वापसी की. पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है.
इंग्लैंड प्लेइंग-11
- जैक क्रॉली
- बेन डकेट
- ओली पोप
- जो रूट
- जॉनी बेयरस्टो
- बेन स्टोक्स (C)
- बेन फॉक्स
- रेहान अहमद
- टॉम हार्टले
- मार्क वुड
- जेम्स एंडरसन
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप और देवदत्त पडिक्कल.
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डैन लॉरेंस, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.