IND vs ENG: ऑली पोप के शतक से इंग्लैंड (316/6) ने भारत पर बनाई बढ़त

भारत ने इग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी.

Edited By : Vanson Soral |Jan 27, 2024, 05:12 PM IST

Published On Jan 27, 2024, 05:12 PM IST

Last UpdatedJan 27, 2024, 05:12 PM IST

Ollie Pope

PIC- BCCI

हैदराबाद। इंग्लैंड ने ओली पोप (Ollie Pope) की नाबाद 148 रन की शतकीय पारी की बदौलत शनिवार को यहां भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 316 रन बना लिये जिससे उसने 126 रन की बढ़त बना ली है. पोप के साथ रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दो दो विकेट हासिल किये. अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को एक एक विकेट मिला. भारत ने इग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी.

आज के दिन के दो सत्र इंग्लैंड के नाम रहे. पहले सत्र के बाद तीसरे सत्र में भी इंग्लैंड ने बस एक ही विकेट गंवाया. ऑली पोप ने शानदार शतक जड़ा और अब वह बड़े स्कोर की तरफ़ बढ़ रहे हैं. इंग्लैंड की बढ़त 126 हो गई है और अगर वह 200 तक भी पहुंचते हैं तो चौथे दिन यह मैच दिलचस्प हो सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौर करने वाली ये भी है कि भारत में खेले गए पिछले 21 टेस्ट मैचों में ऐसा पहली बार हुआ है जब मेहमान टीम ने दोनों पारियों में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की है.

ओली पोप ने 208 गेंदों पर नाबाद 148 रन की पारी में 17 चौके लगाए हैं. उन्होंने बेन फॉक्स के साथ छठे विकेट की महत्वपूर्ण साझेदारी में 112 रन जोड़े और इंग्लैंड को 5 विकेट पर 163 रन की नाजुक स्थिति से उबारा. फॉक्स ने डटकर खेलते हुए 81 गेंदों में दो चौकों की मदद से 34 रन बनाये. पोप ने रेहान अहमद के साथ सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 41 रन जोड़ डाले हैं. रेहान 31 गेंदों में दो चौकों के सहारे 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में , भारत को सुबह के सत्र में इंग्लैंड के आक्रामक खेल से बैकफुट पर धकेल दिया गया. लेकिन लंच के बाद, उन्होंने एक आकर्षक सत्र में चार बड़े विकेट लेकर वापसी की और खेल में वापस आ गए. हालांकि ऑली पोप के शतक से भारत को बड़ा झटका लगा होगा. इंग्लैंड के लिए, ओली पोप ने नाबाद 67 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई और अंतिम सत्र में अपना स्कोर 148 रन पहुंचकर भारत को काफी निराश किया.

इंग्लैंड ने दिखाया दम

दूसरी पारी शुरू करने में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली (31) ने भारत के बड़ी बढ़त हासिल करने के बावजूद कोई अफरातफरी नहीं दिखायी और संयम से भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए स्वीप और रिवर्स स्वीप की रणनीति जारी रखी. क्राउली ने इस दौरान साइटस्क्रीन पर एक छक्का भी जड़ा. भारत को हालांकि पहले विकेट के लिए ज्यादा इतंजार नहीं करना पड़ा. अश्विन ने राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए क्राउली को पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों आसान कैच आउट कराया.

इससे पहले सुबह भारत देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सका और 54 मिनट में ही बचे हुए तीन विकेट गिर गये. जडेजा की निगाहें चौथा टेस्ट शतक लगाने पर लगी थीं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और जो रूट की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.

ऑफ स्टंप गेंद को डिफेंड करने के प्रयास में जडेजा फ्रंटफुट पर आ गये लेकिन गेंद ने काफी टर्न लिया और उनके पैड पर लगी. अंपायर क्रिस गाफने ने ऊंगली उठा दी और जडेजा ने रिव्यू लिया जिससे भी स्पष्ट नहीं हुआ तो तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा. अगली ही गेंद पर रूट ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर दिया. जिसके बाद रेहान अहमद ने अक्षर को क्लीन बोल्ड कर दिया. इससे भारत ने एक भी रन जोड़े अंतिम तीन विकेट गंवा दिये.

Editor's Pick