add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND v ENG: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, वुड की जगह एंडरसन को मिला मौका

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड ने 2 बड़े बदलाव किए हैं. जेम्स एंडरसन और जैक लीच को टीम में जगह दी गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - February 1, 2024 2:28 PM IST

IND vs ENG: इंग्लैंड ने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मेहमान टीम ने 2 बड़े बदलाव किए हैं. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड की जगह दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल किया है. इंग्लैंड ने एंडरसन के अलावा शोएब बशीर को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. बशीर को चोटिल जैक लीच की जगह मौका दिया गया है. जैक लीच को पहले टेस्ट में घुटने की चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है. बशीर वीजा में देरी के चलते पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे.

5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे मैच का 2 फरवरी से विशाखापत्तन में आगाज होगा. इंग्लैंड की टीम पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से मात दी थी. इस मैच में ऑली पोप ने 196 रनों की शानदार पारी खेली थी जबकि टॉम हार्टल ने दूसरी पारी में 7 विकेट अपने नाम किए थे. मार्क वुड एक भी विकेट नहीं निकाल सके थे.

कप्तान ने बशीर के लिए कही थी बड़ी बात

कप्तान बेन स्टोक्स को भरोसा था कि अगर बशीर को दूसरे टेस्ट के लिए साथी स्पिनर रेहान अहमद और टॉम हार्टले के साथ चुना जाता है तो वह डेब्यू टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. स्टोक्स ने कहा, “अगर उसे इस दौरे पर खेलना था, तो उसके पास सबसे अच्छी बात यह है कि खोने के लिए उसके पास क्या है?” उन्होंने कहा था, “अगर उसे खेलने का मौका मिलता है तो मैं इसके बारे में इसी तरह सोचूंगा, सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं उसे अपना सर्वश्रेष्ठ अनुभव दे सकूं. क्योंकि आप अपना पहला टेस्ट मैच केवल एक बार खेलते हैं. अगर वह खेलता है, तो मैं इसे उसके लिए जितना संभव हो उतना आनंददायक और मजेदार बनाने की कोशिश करूंगा.”

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.