×

IND vs ENG: अच्छा लगा कि Shikhar Dhawan ने अपनी उम्र पर उठ रहे सवालों पर ध्यान नहीं दिया: Sunil Gavaskar

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल 35 साल के हो चुके हैं. ऐसे में आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि क्या 'गब्बर' वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा होंगे!

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 24, 2021 9:25 AM IST

दुनिया के महान बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बेहतरीन 98 रनों की पारी की जमकर तारीफ की है. गावस्कर ने कहा कि यह सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज की पारी देखकर बहुत ही खुशी मिली क्योंकि उन्होंने अपनी उम्र और फॉर्म पर उठ सवालों पर ध्यान नहीं दिया और सिर्फ टीम के लिए बेहतरीन पारी खेलने पर ध्यान दिया.

गावस्कर ने याद दिलाया कि शिखर धवन की उम्र और 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप मे उनकी क्षमता को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे थे. लोग बाते कर रहे हैं कि वह 35 साल के हो चुके हैं और अगला वर्ल्ड कप 2023 में होगा तो क्या वह आगामी वर्ल्ड कप में टीम की रणनीति का हिस्सा होंगे. लेकिन शिखर एक टीम मैन के रूप में सर्वोच्च स्तर पर अपनी खराब फॉर्म से शानदार ढंग से उबर कर सामने आए हैं.

इससे पहले इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में पहले मैच के बाद ही प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था. वह पहले से ही काफी लंबे समय से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं. इस बीच इन दिनों कई युवा ओपनिंग बल्लेबाज अपने लिए मौके की तलाश कर रहे हैं. ऐसे में धवन पर परफॉर्म करने का काफी दबाव था और इससे बखूबी उबर कर बाहर आए हैं.

TRENDING NOW

मंगलवार को पुणे में खेले गए इस मैच के दौरान पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में कहा, ‘हां, उनकी उम्र को लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं. वह 35 के हैं और दिसंबर में 36 के हो जाएंगे. तो ऐसे में क्या उन्हें 2023 वर्ल्ड कप के लिए टीम में होना चाहिए? अब ऐसी बातें उनके लिए चलती ही रहेंगी. लेकिन उन सबको भूलकर सिर्फ इस चीज पर फोकस करना कि वह कैसे परफॉर्म कर सकते हैं यह देखकर अच्छा लगा.’