- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs eng india will reach chennai on 27 january ahead of test series against england 4352398
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले 27 जनवरी को चेन्नई पहुंचेगी भारतीय टीम
भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से खेला जाएगा।
Published On Jan 23, 2021, 07:55 PM IST
Last UpdatedJan 23, 2021, 07:55 PM IST
(BCCI)
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले 27 जनवरी को चेन्नई पहुंचेंगे। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी अलग अलग ग्रुप में अलग अलग शहरों से चेन्नई पहुंचेगे और 27 जनवरी को एक साथ बायो सिक्योर बबल में प्रवेश करेंगे। टीम इंडिया एक हफ्ते तक क्वारंटीन में रहेगी और इस दौरान भारतीय टीम मैनेजमेंट सीरीज को लेकर रणनीति बनाएगी।
बता दें कि इंग्लैंड टीम भी 27 जनवरी से बायो बबल में प्रवेश करेगी। वो 26 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म कर भारत आएगी। इंग्लैंड से भारत आ रहे बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोनी बर्न्स बाकी टीम से कुछ दिन पहले भारत आ जाएंगे। चूंकि तीनों खिलाड़ी श्रीलंका गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं। दोनों टीमें चेन्नई के लीला पैलेस में मैच अधिकारियों के साथ रुकेगी।
पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट, जोफ्रा आर्चर, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, बेन फोएक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स।
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक, रिषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।