IND vs ENG: तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे कप्तान रोहित शर्मा, BCCI ने बताई वजह

रोहित शर्मा धर्मशाला टेस्ट में तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतर सके. इसको लेकर बीसीसीआई ने ताजा अपडेट जारी किया है.

Edited By : Vanson Soral |Mar 09, 2024, 11:57 AM IST

Published On Mar 09, 2024, 11:57 AM IST

Last UpdatedMar 09, 2024, 11:57 AM IST

rohit sharma

PIC- BCCI

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे और इस तरह से भारत ने 259 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. भारत की पहली पारी सिमटने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग करने मैदान में नहीं उतरे. बीसीसीआई ने एक्स पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि कप्तान रोहित शर्मा पीठ में अकड़न के कारण तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं. रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं.

इससे पहले एंडरसन ने कुलदीप यादव (30) के रूप में अपना 700वां विकेट लिया. कुलदीप ने उप कप्तान जसप्रीत बुमराह (20) के साथ 9वें विकेट के लिए 49 रन जोड़े. ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने बुमराह को आउट करके 477 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत किया. बशीर ने 173 रन देकर 5 विकेट लिए. वह 21 साल की उम्र से पहले टेस्ट में 2 बार 5 विकेट लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं. अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने अभी तक 55 रन देकर चार विकेट लिए हैं जबकि एक विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किया है. लंच के समय जो रूट 34 रन पर खेल रहे थे. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के 218 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 477 रन बनाकर 259 रन की मजबूत बढ़त हासिल की. इस तरह से भारतीय टीम अभी इंग्लैंड से 156 रन आगे है.

धर्मशाला टेस्ट में तीसरे दिन जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया पहले तेज गेंदबाज और कुल तीसरे गेंदबाज बने. अपना 187वां टेस्ट मैच खेल रहे 41 वर्षीय एंडरसन ने तीसरे दिन कुलदीप यादव को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना 700वां विकेट हासिल किया. इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को शुभमन गिल के रूप में अपना 699वां विकेट हासिल किया था.

Editor's Pick