IND vs ENG: पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ध्रुव जुरेल को मिला मौका

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है.

Edited By : Vanson Soral |Jan 12, 2024, 10:55 PM IST

Published On Jan 12, 2024, 10:55 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2024, 10:55 PM IST

Team India test

PIC- BCCI

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा को कप्तानी जबकि जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया है. आवेश खान भी पहली बार टेस्ट टीम में एंट्री हुई है. ध्रुव और आवेश पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं.

ईशान की छुट्टी

पहले 2 टेस्ट के लिए घोषित टीम में इशान किशन का नाम नहीं है. साउथ अफ्रीका दौरे पर इशान 3 मैचों की T20I सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए थे. इसके बाद उन्हें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान टीम में भी नहीं चुना गया और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए घोषित टीम से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का 25 जनवरी से आगाज होगा जो हैदराबाद में खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले 2 टेस्ट में शमी चोट के कारण जगह बनाने में नाकाम रहे. वहीं, ध्रुव जुरेल को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हुई है.

पहले 2 टेस्ट के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (वीसी), आवेश खान.

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद
  • दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम
  • तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
  • चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
  • पांचवां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

Editor's Pick