IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में पुजारा की वापसी, इन 2 खिलाड़ियों की टीम से हुई छुट्टी

भारत की टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की वापसी हो गई है। पुजारा इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए रनों का अंबार लगा रहे है।

Edited By : Vanson Soral |May 22, 2022, 06:24 PM IST

Published On May 22, 2022, 06:24 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2022, 06:24 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारत की टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की वापसी हो गई है। पुजारा इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए रनों का अंबार लगा रहे है। पुजारा काउंटी में ससेक्स की ओर से खेलते हुए लगातार 4 मैचों में 2 दोहरे शतक और 2 शतक जड़ चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक 700 से ज्यादा रन निकल चुके हैं। BCCI ने इसी प्रदर्शन का ईनाम पुजारा को टीम इंडिया में शामिल कर दिया है।

वहीं, दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे और ऋद्धिमान साहा को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। मंयक अग्रवाल को भी ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने में कामयाब रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट खेला जाना है। ये टेस्ट मैच पिछले साल दोनों देशों के बीच हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला है जो कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Editor's Pick