- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS ENG 3rd T20I: राजकोट में टीम इंडिया को मिली हार, इंग्लैंड ने 26 रन से हराया
IND VS ENG 3rd T20I: राजकोट में टीम इंडिया को मिली हार, इंग्लैंड ने 26 रन से हराया
IND VS ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Jan 28, 2025, 06:21 PM IST
Last UpdatedJan 28, 2025, 06:21 PM IST
(Image credit- England cricket X)
IND VS ENG 3rd T20I: राजकोट में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा था, भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी.
मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हालांकि भारत को अभी भी 2-1 की बढ़त हासिल है.सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा.
Follow Updates here:
IND VS ENG 3rd T20I: राजकोट में टीम इंडिया को मिली हार, इंग्लैंड ने 26 रन से हराया
IND VS ENG 3rd T20I: राजकोट में टीम इंडिया को मिली हार, इंग्लैंड ने 26 रन से हराया. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में वापसी की है, मगर पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को फिलहाल 2-1 की बढ़त हासिल है.
IND VS ENG 3rd T20I Live: भारत को लगा पांचवां झटका, वाशिंगटन सुंदर आउट
IND VS ENG 3rd T20I Live: भारत को 85 रन (12.1 ओवर) के स्कोर पर लगा पांचवां झटका, वाशिंगटन सुंदर आउट. सुंदर ने छह रन की पारी खेली और उन्होंने कुल 15 गेंदों का सामना किया. जेमी ओवरटन की गेंद पर जोस बटलर ने लपका कैच. भारत को अभी 11 की रन रेट से लक्ष्य का पीछा करना है.
IND VS ENG 3rd T20I Live: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, जोस बटलर आउट
IND VS ENG 3rd T20I Live: इंग्लैंड को 83 रन (09 ओवर) के स्कोर पर लगा दूसरा झटका, जोस बटलर आउट. वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर विकेट के पीछे संजू सैमसन ने लपका कैच. जोस बटलर ने 24 रन की पारी खेली. भारत को बड़ी सफलता मिली है. भारत ने डीआरएस के जरिए इस विकेट को हासिल किया है.
IND VS ENG 3rd T20I Live: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, फिल साल्ट हार्दिक पांड्या का शिकार बने
IND VS ENG 3rd T20I Live: सात रन के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा पहला झटका, हार्दिक पांड्या ने फिल साल्ट का शिकार किया. साल्ट लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और पांच रन की पारी खेलकर अभिषेक शर्मा को अपना कैच थमा बैठे.
IND VS ENG 3rd T20I Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
IND VS ENG 3rd T20I Live: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला, शमी की वापसी
IND VS ENG 3rd T20I Live: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला. शमी को प्लेइंग-11 में मिली जगह. मोहम्मद शमी अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए हैं. अर्शदीप सिंह को रेस्ट दिया गया है. 14 महीने बाद मोहम्मद शमी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं.
IND VS ENG 3rd T20I Live: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया
IND VS ENG 3rd T20I Live: भारत और इंग्लैंड की टीम राजकोट में तीसरे टी-20 मैच में आमने-सामने है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है. आज टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं इंग्लैंड की टीम भी वापसी करने की कोशिश करेगी, वहीं अगर उसे सीरीज में बने रहना है तो आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अब से कुछ देर में टॉस होगा.