- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs Eng 4th T20I: भारत ने 15 रन से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी किया कब्जा
Ind vs Eng 4th T20I: भारत ने 15 रन से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी किया कब्जा
India vs England 4th T20I: भारत के 181 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई.
Published On Jan 31, 2025, 06:21 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2025, 06:21 PM IST
(Image credit- BCCI X)
Ind vs Eng 4th T20I: भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी-20 मैच में 15 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत के 181 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई.
भारत-इंग्लैंड मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
पांच मैचों की सीरीज में भारत को अब 3-1 की अजेय बढ़त हासिल है. सीरीज के पहले और दूसरे टी-20 मैच में भारत को जीत मिली थी, जबकि तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की. चौथे टी-20 मैच में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया. दो फरवरी को पांचवां टी-20 मैच मुंबई में खेला जाएगा.
Follow Updates here:
Ind vs Eng 4th T20I: भारत ने 15 रन से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी किया कब्जा
Ind vs Eng 4th T20I: भारत ने 15 रन से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी किया कब्जा. इंग्लैंड की टीम भारत के 181 रन के जवाब में 19.4 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई. साकिब महमूद आखिरी बल्लेबाज के रुप में अर्शदीप सिंह का शिकार बने. भारत ने लगातार 17वीं टी-20 सीरीज अपने नाम की है.
Ind vs Eng 4th T20I Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
🚨 Team News
3⃣ changes for #TeamIndia as Rinku Singh, Shivam Dube & Arshdeep Singh are named in the Playing XI.
Here's our line-up for the fourth T20I 🔽
Follow The Match ▶️ https://t.co/pUkyQwxOA3#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/SiIomnPrCR
— BCCI (@BCCI) January 31, 2025
Ind vs Eng 4th T20I Live: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
Ind vs Eng 4th T20I Live: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव हुआ है. साकिब महमूद को मार्क वुड की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई है, वहीं जेमी स्मिथ की जगह जैकब बैथल को मौका दिया गया है. भारतीय टीम में तीन बदलाव हुआ है. रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे प्लेइंग-11 का हिस्सा है. मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर की जगह इन्हें टीम में शामिल किया गया है.
Ind vs Eng 4th T20I Live: भारत-इंग्लैंड चौथे टी-20 मैच में आमने-सामने
Ind vs Eng 4th T20I Live: भारत और इंग्लैंड की टीम अब से कुछ देर में चौथे टी-20 मैच में आमने-सामने होगी. भारत के फिलहाल 2-1 की लीड है, टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, हालांकि तीसरे टी-20 मैच में जीत से उत्साहित इंग्लैंड के सामने भारत की चुनौती आसान नहीं होने वाली है.