• Home
  • News
  • IND VS ENG: रोमांचक मोड़ पर बारिश ने डाला खलल, किसी भी ओर मुड़ सकता है मैच

IND VS ENG: रोमांचक मोड़ पर बारिश ने डाला खलल, किसी भी ओर मुड़ सकता है मैच

India vs England 5th Test Day 4 Live Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 03, 2025, 03:19 PM IST

Published On Aug 03, 2025, 03:19 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2025, 03:19 PM IST

Team India

ENG vs IND Live: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला के रोमांचक हुए आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को खराब रोशनी के कारण दिन का खेल खत्म हो गया है. खिलाड़ियों के मैदान से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी और मैदानकर्मियों को पिच को कवर से ढकना पड़ा.

इस समय जैमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि जैमी ओवरटन ने खाता नहीं खोला था. जीत के लिए ओवल मैदान पर रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने छह विकेट पर 339 रन बना लिये है। टीम को जीत के लिए और 35 रन चाहिये जबकि भारत को चार विकेट की जरूरत है.

Follow Updates here:

IND VS ENG: रोमांचक मोड़ पर बारिश ने डाला खलल, किसी भी ओर मुड़ सकता है मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला के रोमांचक हुए आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को खराब रोशनी के कारण दिन का खेल खत्म हो गया है.

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: इंग्लैंड को लगा छठा झटका, रूट आउट

इंग्लैंड की टीम को छठा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका जो रूट के रूप में लगा है. रूट 105 रन बनाकर आउट हुए.

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: बारिश ने डाला मुकाबले में खलल, शतक के नजदीक जो रूट

ओवल टेस्ट में बारिश ने अपना खलल डाल दिया है. बारिश की वजह से मुकाबला रोकना पड़ा है. फिलहाल जो रूट 98 रन पर नाबाद हैं.

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: हैरी ब्रूक दमदार शतक के बाद आउट, आकाशदीप ने किया कमाल

इंग्लैंड को चौथा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा है जो 111 रन बनाकर आकाशदीप सिंह का शिकार बने हैं.

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, पोप आउट

इंग्लैंड को तीसरा झटका लग चुका है टीम को यह झटका कप्तान ओली पोप के रूप में लगा है. पोप सिराज का शिकार बने हैं.

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, डकेट आउट

इंग्लैंड टीम को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका बेन डकेट के रूप में लगा है. जकेट प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: कौन मारेगा बाजी ? चौथे दिन दिखेगा जबरदस्त रोमांच

IND VS ENG 5th test Day 4 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट के चौथे दिन फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 50 रन बनाए हैं. बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन बनाने हैं, वहीं भारत को नौ विकेट की दरकार है.

Editor's Pick