• Home
  • News
  • T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर चौथी बार फाइनल में टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर चौथी बार फाइनल में टीम इंडिया

India vs England Semi Final ICC T20 World Cup 2026 Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 05, 2026, 06:29 PM IST

Published On Mar 05, 2026, 06:29 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2026, 06:29 PM IST

IND VS ENG

IND VS ENG

IND VS ENG: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत का रविवार आठ मार्च को फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा. गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रन का टारगेट रखा था, जैकब बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Follow Updates here:

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर चौथी बार फाइनल में टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर चौथी बार फाइनल में टीम इंडिया. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराया.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: जैकेब बैथल रन आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: जैकेब बैथल रन आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: हार्दिक पांड्या ने तोड़ी साझेदारी, सैम करन आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: हार्दिक पांड्या ने तोड़ी साझेदारी, सैम करन आउट. नौ गेंद में इंग्लैंड को 32 रन बनाने हैं.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: जैकब बैथेल ने 45 बॉल में जड़ा शतक

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: जैकब बैथेल ने 45 बॉल में जड़ा शतक.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: विल जैक्स आउट, इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: विल जैक्स आउट, इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट, टॉम बैंटन आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट, टॉम बैंटन आउट. लगातार दो छक्के खाने के बाद अक्षर पटेल ने तीसरी गेंद पर टॉम बैंटन को बोल्ड कर दिया.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड ने गंवाया तीसरा विकेट, जोस बटलर आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड ने गंवाया तीसरा विकेट, जोस बटलर आउट. वरुण चक्रवर्ती को मिली पहली सफलता. चक्रवर्ती ने छठी बार जोस बटलर को अपना शिकार बनाया है.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, फिल साल्ट आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, फिल साल्ट आउट. फिल साल्ट का विकेट हार्दिक पांड्या के नाम रहा. साल्ट ने  पांच रन की पारी खेली.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत ने 20 ओवर में बनाए 253 रन

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर बनाए 253 रन. यह टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रन का टारगेट है.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: हार्दिक पांडया 12 बॉल में 27 रन की पारी खेलकर आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: हार्दिक पांडया 12 बॉल में 27 रन की पारी खेलकर आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत का स्कोर 250 के पार

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत का स्कोर 250 के पार

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत का चौथा विकेट गिरा, सूर्य कुमार यादव आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत का चौथा विकेट गिरा, सूर्य कुमार यादव आउट. सूर्या ने 11 रन बनाए. आदिल रशीद को मिली सफलता.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: संजू सैमसन 89 रन की पारी खेलकर आउट

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: संजू सैमसन 89 रन की पारी खेलकर आउट. उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और आठ चौके और सात छक्के लगाए.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: ईशान किशन आउट, भारत ने दूसरा विकेट गंवाया

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: ईशान किशन आउट, भारत ने दूसरा विकेट गंवाया. ईशान किशन ने 18 बॉल में 39 रन की पारी खेली. वह आदिल रशीद का शिकार बने.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा अर्धशतक

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा अर्धशतक. उन्होंने 26 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया है.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: पावरप्ले में भारत का स्कोर- 67/1

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: पावरप्ले में भारत का स्कोर- 67/1. सैमसन 41 रन और ईशान किशन 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: सैमसन का धमाका, पांच ओवर में भारत- 55/1

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: सैमसन का धमाका, पांच ओवर में भारत- 55/1. सैमसन 15 बॉल में 31 रन बनाकर नाबाद हैं. ईशान किशन ने भी शानदार रंग में नजर आ रहे हैं.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: सैमसन को 15 रन के स्कोर पर मिला जीवनदान

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: सैमसन को 15 रन के स्कोर पर मिला बड़ा जीवनदान. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हैरी ब्रूक ने आसान कैच टपकाया.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: अभिषेक का फ्लॉप शो जारी, नौ रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: अभिषेक का फ्लॉप शो जारी, नौ रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. टी-20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश है. विल जैक्स ने दिलाई इंग्लैंड को पहली सफलता.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: जोफ्रा ऑर्चर के पहले ओवर में बने 12 रन

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: जोफ्रा ऑर्चर के पहले ओवर में बने 12 रन. सैमसन ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: सैमसन- अभिषेक क्रीज पर उतरे

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: सैमसन- अभिषेक क्रीज पर उतरे. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर डाल रहे हैं.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

IND VS ENG T20 World Cup 2026 Semifinal Live: भारत के सामने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चुनौती

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. भारत और इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होगी. शाम 6.30 बजे टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.

Editor's Pick