• Home
  • News
  • IND VS ENG : Ollie Pope become 4th Player aged under 21 to make Test debut for England in 2018

लॉडर्स टेस्‍ट में उतरने के साथ ही युवा ओली पोप ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच लॉडर्स में खेला जा रहा है।

Edited By : Kamlesh Rai |Aug 10, 2018, 08:10 PM IST

Published On Aug 10, 2018, 08:10 PM IST

Last UpdatedAug 10, 2018, 08:10 PM IST

Ollie Pope being presented the cap by Alec Stewart as team-mates look on© Getty Images

इंग्‍लैंड ने लॉडर्स टेस्‍ट में अपने प्‍लेइंग इलेवन में युवा बल्‍लेबाज ओली पोप को जगह दी है। भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट मैच में पोप खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड मलान की जगह मेजबान टीम में शामिल किए गए। पोप इस वर्ष इंग्‍लैंड की ओर से 21 साल से कम उम्र में टेस्‍ट में डेब्‍यू करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammad-ashraful-eyes-international-return-after-five-year-ban-734268″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लॉडर्स टेस्‍ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन भी बारिश ने मैच में खलल डाला। इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने 8.3 ओवर में 15 रन के कुल योग पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

इस समय क्रीज पर कप्‍तान विराट कोहली 3 रन बनाकर डटे हुए हैं। इंग्‍लैंड की ओर से दो विकेट तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने लिए।

इंग्‍लैंड की ओर से जिन 3 अन्‍य बल्‍लेबाजों ने इस वर्ष टेस्‍ट में 21 साल से कम उम्र में डेब्‍यू की उनमें मेसन क्रेन का नाम सबसे उपर है। मेसन ने 20 साल 320 दिन की उम्र में वर्ष 2018 में टेस्‍ट में डेब्‍यू किया था। इसके बाद डोमिनिक बेस का नंबर आता है जिन्‍होंने इसी साल इंग्‍लैंड की ओर से पहला टेस्‍ट खेला।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कर्रन को भला कैसे भुलाया जा सकता है जिन्‍होंने मौजूदा सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच की पहली पारी में 4 विकेट झटके और दूसरी पारी में 63 रन भी बनाए। कर्रन ने 19 साल 363 दिन की उम्र में टेस्‍ट में डेब्‍यू किया।

 

 

Editor's Pick