- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS ENG : R Ashwin has 3rd best figure in England for a spinner after BS Chandrasekhar, EAS Prasanna
दिग्गज चंद्रशेखर, प्रसन्ना के क्लब में शामिल हुए स्पिनर आर अश्विन
भारतीय ऑफ स्पिनर ने बर्मिंघम टेस्ट में कुल 7 विकेट लिए।
Published On Aug 03, 2018, 09:14 PM IST
Last UpdatedAug 03, 2018, 09:14 PM IST
R Ashwin © IANS
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बर्मिंघम टेस्ट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अश्विन ने पहले टेस्ट में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही अश्विन दिग्गज बीएस चंद्रशेखर और ईरापल्ली प्रसन्ना के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/amitabh-choudhary-says-vinod-rai-has-been-complete-failure-in-implementing-lodha-reforms-732129″][/link-to-post]
अश्विन ने बर्मिंघम में जारी पहले टेस्ट मैच में 121 रन देकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में चार जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड में ये किसी भारतीय स्पिनर का तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
इससे पहले चंद्रशेखर ने 1971 में ओवल टेस्ट में 114 रन देकर कुल 8 विकेट अपने नाम किए थे जबकि प्रसन्ना ने 1967 में एजबेस्टन में 111 रन खर्च कर 7
विकेट लिए थे।
इस लिस्ट में गुलाम अहमद चौथे स्थान पर हैं। गुलाम अहमद ने 1952 में लीडस टेस्ट में 137 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे जबकि वर्ष 2002 में लीडस में अनिल कुंबले ने 159 रन खर्च कर 7 विकेट लिए थे।
विराट की कप्तानी में पूरे किए 200 टेस्ट विकेट
अश्विन, विराट कोहली की कप्तानी में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। साल 2014 मे विराट कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी मिलने के बाद से अश्विन ने उनके नेतृत्व में बर्मिंघम में 34वां टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने अपना 200वां टेस्ट विकेट पूरा किया। अपने टेस्ट करियर में अश्विन कुल 322 विकेट लिए हैं।