VIDEO: Rishabh Pant ने Jofra Archer की तूफानी गेंद पर लगाया रिवर्स छक्‍का, गंभीर बोले- ये तो मैं भी...

रिषभ पंत इससे पहले James Anderson की गेंद पर भी ऐसा कर चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2021, 08:27 PM IST

Published On Mar 12, 2021, 08:27 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2021, 08:27 PM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत ने इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की फर्राटेदार गेंद पर वो किया जिससे फैन्‍स के मन में जेम्‍स एंडरसन की याद ताजा हो गई. रिषभ पंत ने करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही गेंद पर रिवर्स शॉट खेला और छकका लगाया.

जोफ्रा आर्चर ने कभी उम्‍मीद नहीं की होगी कि कोई बल्‍लेबाज उनकी गेंद पर रिवर्स खेलने का साहस भी कर सकता है. ऐसा करना आमतौर पर काफी जोखिम भरा होता है क्‍योंकि इसपर खुद को गेंद लगने का खतरा काफी अधिक होता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर रिषभ पंत ने रिवर्स शॉट लगाया. गेंद बल्‍ले के बीचों बीच लगने के बाद विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से सीधे छक्‍के के लिए गई. पंत के इस शानदार शॉट का वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैन्‍स इसपर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

रिषभ पंत के इस शॉट को देखकर कमेंट्री कर रहे पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए. गंभीर ने कहा कि मैंने भी अपने करियर में कभी ऐसा शॉट नहीं खेला है. पंत का शॉट वाकई लाजवाब है.

Editor's Pick