39 साल बाद वानखेड़े में सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, पिछले मुकाबले में किसे मिली थी जीत ?
39 साल बाद वानखेड़े में सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, पिछले मुकाबले में किसे मिली थी जीत ?
भारतीय टीम ने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 में अपने तीनों मुकाबले जीते हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 5, 2026 3:33 PM IST
Indian cricket team
IND VS ENG Semifinal: भारत और इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आज आमने-सामने होगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 में अपने तीनों मुकाबले जीते हैं. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों का हराया. लगातार तीसरे टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आपस में भिड़ रही है. इस मैदान पर भारत ने 39 साल पहले वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जहां टीम इंडिया को हार मिली थी.
1987 में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था. इंग्लैंड की टीम ने ग्राहम गूच (115) के शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए. भारतीय टीम इसके जवाब में 45.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गई थी. भारतीय टीम की कप्तानी कपिलदेव कर रहे थे. 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को 1987 में इंग्लैंड ने बड़ा दर्द दिया था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
2022 सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड से हारा भारत
1987 के बाद भारतीय टीम को 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. 2022 में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से रौंद डाला. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए. इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के तूफानी अर्धशतक की मदद से टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड की टीम ने साल 2022 में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था.
2024 में भारत और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने हुई, जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया और फाइनल में एंट्री ली. फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम 103 रन पर ढेर हो गई.
हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम 17 बार और इंग्लैंड 12 बार विजेता रही है, आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में हैं, हालांकि, हर मैच अलग होता है और विजेता का फैसला उस दिन के किए गए टीम के प्रदर्शन के आधार पर ही होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.