IND vs ENG: मेरी समझ से परे हैं Virat Kohli की ये बातें, ओपनिंग जोड़ी पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

अपने उम्दा डेब्यू के बाद अगले ही मैच में जब ईशान किशन को ओपनिंग से हटाया गया तो संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल.

Edited By : Arun Kumar |Mar 16, 2021, 08:23 PM IST

Published On Mar 16, 2021, 08:23 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2021, 08:23 PM IST

ईशान किशन के साथ विराट कोहली @BCCITwitter

भारत और इंग्लैंड (India vs England T20i) की टीमें अहमदाबाद में तीसरा टी20 मैच खेल रही हैं. इस मैच में भारतीय टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई है. रोहित की जगह पिछले मैच में अपना डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को बाहर किया गया है. इसके अलावा अपने डेब्यू मैच में ओपनिंग पर उतरे ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम में तो रखा गया लेकिन उनसे ओपनिंग छीन ली गई.

ईशान ने रविवार को बतौर ओपनर अपने डेब्यू मैच में शानदार फिफ्टी जड़ी थी और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. कोहली के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि यह मेरी समझ से बाहर है. वैसे ईशान आज नंबर 3 पर उतरे थे और वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच में टॉस के बाद इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था. इस दौरान पिछले मैच के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ओपनिंग पर नहीं थे. इस मैच में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल मैदान पर उतर रहे थे. हालांकि केएल राहुल अपनी पारी को 4 गेंद से आगे नहीं बढ़ा पाए और वह मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए. राहुल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल पाए. इस सीरीज में वह दो 0 के साथ अब तक सिर्फ 1 रन ही बना पाए हैं.

ईशान किशन को ओपनिंग पर न देख संजय मांजरेकर ने अपने टि्वटर पर लिखा, ‘टी20 ओपनर के रूप में सनसनीखेज डेब्यू के बाद भी अगले मैच ही (ईशान) ओपनिंग पर नहीं हैं यह मेरी समझ से परे हैं.’ बता दें ईशान ने अपने पहले ही मैच में 32 गेंदों पर 56 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था.

इसके बाद मांजरेकर के इस कॉमेंट पर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, ‘बिल्कुल, अगर आपको केएल राहुल को खिलाना ही है तो उन्हें कहीं और (नंबर) खिलाना चाहिए. आप उस चीज को आजमाना क्यों नहीं चाहते जो टी20 वर्ल्ड कप में आपको कुछ बेहतर दे सकता है. किशन को टॉप में लंबे समय के लिए आजमाना चाहिए.’ मांजरेकर ने इसका रिप्लाई करते हुए कहा, ‘मैं तो रोहित की वापसी को थोड़ा लेट कर देता और राहुल को एक और मौका देता.’

Editor's Pick