This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO देखें: Rishabh Pant ने लपका स्पाइडर कैच, Mohammed Siraj ने अपने नाम की यह उपलब्धि
रिषभ पंत के पास जब एक कैच लपकने का मौका आया तो वह पलक झपकते ही स्पाइडर मैन बन गए. VIDEO में देखें उनका यह बेहतरीन कैच.
Written by India.com Staff
Last Published on - February 14, 2021 2:53 PM IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे की सफलता के बाद रिषभ पंत (Rishabh Pant) का खेल अब 7वें आसमान पर है. पंत इन दिनों मैदान पर जो भी कर रहे हैं वह पूरी तरह सफल होते दिख रहे हैं. चाहे बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग यह युवा क्रिकेटर अब अपने आलोचकों को कोई मौका नहीं दे रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने विकेटकीपिंग के दौरान ऑली पोप (Ollie Pope) का ऐसा बेहतरीन कैच लपका कि सब हैरान रह गए. कई लोग तो उनके इस कैच की तुलना स्पाइडरमैन (Spiderman Catch of Rishabh Pant) से करने लगे. पंत का यह कैच मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर आया था, जिसने सिराज के लिए यह लम्हा खास बना दिया.
दरअसल कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) इंग्लिश पारी के 39वें ओवर में पहली बार बॉलिंग का मौका दिया. सिराज पहली बार भारत में कोई टेस्ट मैच खेल रहे हैं और यह उनकी भारत में फेंकी जाने वाली पहली ही गेंद थी, जिसका सामना ओली पोप कर रहे थे. सिराज की यह गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच होकर बाहर की ओर निकल रही थी. ओली पोप यहां चौका बटोरने के चक्कर ललचा गए और उन्होंने इसे फ्लिक करने की कोशिश की. लेकिन गेंद बैट का किनारा लेती हुई पंत की ओर चली गए.
https://twitter.com/SiddhuYour/status/1360861480581701632?s=20
पंत ने इस मौके पर अपनी बाईं ओर छलांग लगाते हुए हवा में यह कैच लपकने के लिए अपना पूरा दमखम झोंक दिया. आखिरकार गेंद पंत के ग्लब्स में आ गई. एक पल को गेंद ग्लब पर लगने के बाद बाहर निकली जरूर थी लेकिन पंत ने हवा से जमीन पर गिरते हुए ही इसे बखूबी अपने दस्तानों में संभाल लिया. इस तरह सिराज को भारत में फेंकी गई उनकी पहली टेस्ट बॉल पर विकेट मिल गया. इस तरह 87 के कुल स्कोर पर इंग्लैंड को यह छठा झटका लग चुका था.
TRENDING NOW
https://twitter.com/BCCI/status/1360862444302737409?s=20
इससे पहले आज इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी 329 रन पर समेट कर बल्लेबाजी शुरू की. लेकिन इस बार भारतीय स्पिनरों के खिलाफ वह बिल्कुल प्रभावहीन दिख रही है. इंग्लैंड ने 106 के स्कोर पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं.
