IND VS IRE: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की साख दांव पर, बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा

भारत के नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 28, 2026, 10:00 AM IST

Published On Jun 28, 2026, 10:00 AM IST

Last UpdatedJun 28, 2026, 10:00 AM IST

Ind vs Ire 2nd T20I

Ind vs Ire 2nd T20I

IND VS IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजे शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम पर आज होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. यह मुकाबला बेलफास्ट में भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से खेला जाएगा.

आयरलैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली विश्व चैंपियन टीम को शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराकर इतिहास रच दिया.भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई. यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली जीत का इंतजार

अय्यर की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे.

बल्लेबाजों का होगा इम्तिहान

भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी है. तीन महीने पहले विश्व कप में नायक रहे संजू सैमसन पहले मैट में सिर्फ चार गेंद खेलकर आउट हो गए. इशान किशन और श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके. अभिषेक शर्मा ने आक्रामक खेल जारी रखा और अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला, पावरप्ले के बाद उनका आउट होना भारत की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.

जरूरी रन-रेट का दबाव बढ़ने के कारण तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी पारी को संभाल नहीं पाए, अब दूसरे मैच का नतीजा काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि भारतीय बल्लेबाज़ इस युवा लेकिन आत्मविश्वास से लबरेज़ आयरलैंड की तेज़ गेंदबाजी का सामना कैसे करते हैं.

Womens T20 World Cup: इंग्लैंड से हारकर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड बाहर, वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में एंट्री

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि एक हार के बाद शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है.

प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी ने बढ़ाई टेंशन

गेंदबाजी में कुछ सकारात्मक बातें भी रहीं. हर्षित राणा ने चोट से वापसी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी अंतिम ओवरों में बेहतर गेंदबाजी की. टीम को सबसे अधिक नुकसान वॉशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 19 रन और प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवरों में 57 रन लुटाने से हुआ, कृष्णा ने पारी के 17वें ओवर में 27 रन दिए.

सीरीज के शुरुआती मैच में इतिहास रचने के बाद आयरलैंड का मनोबल ऊंचा है, जबकि भारतीय टीम सीरीज गंवाने की शर्मनाक स्थिति से बचने के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहेगी.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड: लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन

Editor's Pick