This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND VS NAM T20 WC 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, ईशान- हार्दिक रहे जीत के ‘हीरो’
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने जीत के लिए 210 रन का टारगेट रखा था, नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई

IND VS NAM: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. गुरुवार को खेले गए मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने जीत के लिए 210 रन का टारगेट रखा था, नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई. हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इशान किशन और (24 बॉल में 61 रन) और हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन (28 बॉल में 52 रन और दो विकेट) टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे.
दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: भारत ने नामीबिया को दिया 210 रन का टारगेट. भारत ने आखिरी पांच विकेट चार रन के अंदर गंवाए.
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: एक रन के अंदर भारत ने गंवाए चार विकेट. हार्दिक (52), शिवम दुबे (23), रिंकू सिंह (01) और अक्षर पटेल (00) पवेलियन लौटे.
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: तिलक वर्मा (25 रन) आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा, सूर्य कुमार यादव 12 रन की पारी खेलकर आउट.
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन आउट. ईशान किशन ने 24 बॉल में 61 रन की पारी खेली.
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: ईशान किशन ने 20 बॉल में जड़ा अर्धशतक.
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: संजू सैमसन सात बॉल में 22 रन की पारी खेलकर आउट, भारत का पहला विकेट गिरा. सैमसन ने एक बार फिर निराश किया है.
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: संजू सैमसन ने छक्के के साथ खाता खोला.
31 साल, 117 दिन – अमित मिश्रा बनाम PAK, मीरपुर, 2014
31 साल, 93 दिन – संजू सैमसन बनाम NAM, दिल्ली, 2026
31 साल, 40 दिन – सूर्यकुमार यादव बनाम PAK, दुबई, 2021
31 साल, 2 दिन – आशीष नेहरा बनाम AFG, सेंट लूसिया, 2010
30, 358 दिन – लक्ष्मीपति बालाजी बनाम AFG, कोलंबो RPS, 2012
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो
IND VS NAM T20 WC 2026 Live: नामीबिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है. अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है.
